पूर्णिया में यात्रियों से भरा ऑटो पलट गया। हादसे में ऑटो पर सवार 4 महीने के बच्चे की मौत हो गई, जबकि 9 लोग जख्मी हो गए। इनमें ड्राइवर समेत 6 की हालत गंभीर है। घटना बाइक सवार को बचाने में घटी। जिस वक्त हादसा हुआ ऑटो पर ड्राइवर समेत 10 लोग सवार थे। घटना कसबा थाना क्षेत्र के जबलपुर गांव की है। हादसे में जख्मी लोगों को स्थानीय लोगों और कसबा थाना की पुलिस की मदद से पहले कसबा स्थित नजदीकी अस्पताल और फिर GMCH पूर्णिया में एडमिट कराया गया है। जहां ड्राइवर की गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। घटना की जानकारी देते हुए अशोक चौरसिया ने बताया कि वे पत्नी और परिवार के साथ किरण देवी के ऑपरेशन के सिलसिले में डॉक्टर की सलाह लेने पूर्णिया आए थे। यहां से ऑटो से वापस परिवार समेत घर लौट रहे थे। तभी सामने से बाइक आ गई। बाइक सवार को बचाने में ऑटो अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे पेड़ से टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही ऑटो पलट गया। जिस वक्त ये हादसा हुआ ऑटो पर ड्राइवर समेत 10 लोग सवार थे। इसमें 4 महीने के बच्चे की मौत हो गई। जबकि 9 लोग जख्मी हो गए।
मृतक और घायलों की पहचान मृत बच्चे की पहचान विनायक के रूप में हुई है। जो महज 4 महीने का ही था। जबकि गंभीर रूप से घायलों में जलालगढ़ थाना क्षेत्र के ईटहा पोखर गांव निवासी जगदेव चौरसिया के बेटे अशोक चौरसिया, पत्नी किरण देवी, कुणाल चौरसिया की पत्नी फूल कुमारी के अलावा गढ़बनैली दुर्गापुर के रहने वाले दीपेश कुमार की पत्नी सुष्मिता मंडल और उनकी ननद मनीषा कुमारी के अलावा ऑटो ड्राइवर शामिल हैं।
चालक को हायर सेंटर रेफर किया हादसे के बाद लोगों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुटे। सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पहुंची। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सभी को पहले स्थानीय अस्पताल और फिर वहां से GMCH पूर्णिया में एडमिट कराया गया। जहां इलाज के क्रम में डॉक्टरों ने 4 महीने की बच्चों को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से जख्मी लोगों का इलाज जारी है। वहीं ड्राइवर की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
घटना की जानकारी देते हुए जख्मी सुष्मिता मंडल ने बताया कि पूर्णिया के एक निजी अस्पताल में उनकी ननद मनीषा कुमारी के पति का इलाज चल रहे हैं। वे लोग उनसे मुलाकात करने घर से अस्पताल आए थे और फिर वहां से वापस घर लौट रहे थे, कि तभी उनकी ऑटो पलट गई। जिस वजह से ये हादसा हुआ। इसमें वो और उनके परिवार के 3 लोग जख्मी हो गए। सभी का इलाज GMCH पूर्णिया में चल रहा है।
घटना की जानकारी देते हुए कसबा थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। इस घटना में एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि ऑटो पर सवार कुछ लोग घायल हैं। जिनका इलाज पूर्णिया GMCH में चल रहा है। पूर्णिया में यात्रियों से भरा ऑटो पलट गया। हादसे में ऑटो पर सवार 4 महीने के बच्चे की मौत हो गई, जबकि 9 लोग जख्मी हो गए। इनमें ड्राइवर समेत 6 की हालत गंभीर है। घटना बाइक सवार को बचाने में घटी। जिस वक्त हादसा हुआ ऑटो पर ड्राइवर समेत 10 लोग सवार थे। घटना कसबा थाना क्षेत्र के जबलपुर गांव की है। हादसे में जख्मी लोगों को स्थानीय लोगों और कसबा थाना की पुलिस की मदद से पहले कसबा स्थित नजदीकी अस्पताल और फिर GMCH पूर्णिया में एडमिट कराया गया है। जहां ड्राइवर की गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। घटना की जानकारी देते हुए अशोक चौरसिया ने बताया कि वे पत्नी और परिवार के साथ किरण देवी के ऑपरेशन के सिलसिले में डॉक्टर की सलाह लेने पूर्णिया आए थे। यहां से ऑटो से वापस परिवार समेत घर लौट रहे थे। तभी सामने से बाइक आ गई। बाइक सवार को बचाने में ऑटो अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे पेड़ से टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही ऑटो पलट गया। जिस वक्त ये हादसा हुआ ऑटो पर ड्राइवर समेत 10 लोग सवार थे। इसमें 4 महीने के बच्चे की मौत हो गई। जबकि 9 लोग जख्मी हो गए।
मृतक और घायलों की पहचान मृत बच्चे की पहचान विनायक के रूप में हुई है। जो महज 4 महीने का ही था। जबकि गंभीर रूप से घायलों में जलालगढ़ थाना क्षेत्र के ईटहा पोखर गांव निवासी जगदेव चौरसिया के बेटे अशोक चौरसिया, पत्नी किरण देवी, कुणाल चौरसिया की पत्नी फूल कुमारी के अलावा गढ़बनैली दुर्गापुर के रहने वाले दीपेश कुमार की पत्नी सुष्मिता मंडल और उनकी ननद मनीषा कुमारी के अलावा ऑटो ड्राइवर शामिल हैं।
चालक को हायर सेंटर रेफर किया हादसे के बाद लोगों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुटे। सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पहुंची। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सभी को पहले स्थानीय अस्पताल और फिर वहां से GMCH पूर्णिया में एडमिट कराया गया। जहां इलाज के क्रम में डॉक्टरों ने 4 महीने की बच्चों को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से जख्मी लोगों का इलाज जारी है। वहीं ड्राइवर की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
घटना की जानकारी देते हुए जख्मी सुष्मिता मंडल ने बताया कि पूर्णिया के एक निजी अस्पताल में उनकी ननद मनीषा कुमारी के पति का इलाज चल रहे हैं। वे लोग उनसे मुलाकात करने घर से अस्पताल आए थे और फिर वहां से वापस घर लौट रहे थे, कि तभी उनकी ऑटो पलट गई। जिस वजह से ये हादसा हुआ। इसमें वो और उनके परिवार के 3 लोग जख्मी हो गए। सभी का इलाज GMCH पूर्णिया में चल रहा है।
घटना की जानकारी देते हुए कसबा थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। इस घटना में एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि ऑटो पर सवार कुछ लोग घायल हैं। जिनका इलाज पूर्णिया GMCH में चल रहा है।