समस्तीपुर मारवाड़ी बाजार में बेहोश मिली बुजुर्ग महिला:सड़क किनार 3 घंटे तक पड़ी रही, समाजसेवी की सूचना पर पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

समस्तीपुर मारवाड़ी बाजार में बेहोश मिली बुजुर्ग महिला:सड़क किनार 3 घंटे तक पड़ी रही, समाजसेवी की सूचना पर पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

समस्तीपुर के मारवाड़ी बाजार में सड़क किनारे एक बुजुर्ग महिला बेहोशी की हालत में मिली। समाजसेवी अकरम खान की सूचना पर 112 की पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे सदर अस्पताल पहुंचाया। महिला लगभग 2-3 घंटे से सड़क किनारे पड़ी हुई थी। बेहोश होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो पाई है। आसपास के लोगों ने भी महिला को पहचानने से इनकार कर दिया। समाजसेवी अकरम खान ने बताया कि महिला के हाथ में एक झोला था। नगर थाने में कार्यरत 112 पुलिस टीम के पदाधिकारी सुबोध कुमार सिंह ने जानकारी दी कि उन्हें मारवाड़ी बाजार में एक बुजुर्ग महिला के बेहोश पड़े होने की सूचना मिली थी। टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से महिला को पुलिस वाहन से सदर अस्पताल पहुंचाया। सुबोध कुमार सिंह ने बताया कि महिला के होश आने के बाद ही उसके घर का पता चल पाएगा। फिलहाल, सदर अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में डॉ. राजेश कुमार की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है। समाजसेवी अकरम खान ने लोगों से अपील की है कि यदि कोई इस महिला को पहचानता है, तो वह सदर अस्पताल में आकर जानकारी दे सकता है। उन्होंने महिला की पहचान में सहयोग करने का आग्रह किया है। पहचान के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की गई 112 पुलिस टीम के पदाधिकारी ने बताया कि महिला की पहचान करने के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही महिला की पहचान कर ली जाएगी और उसके परिवार वालों को सूचित किया जाएगा।
नगर थाना अध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि बेहोश महिला का इलाज सदर अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में कराया गया है। बेहोश महिला का फोटो लेकर सोशल मीडिया और अन्य प्लेटफार्म पर डाला गया है, ताकि बेहोश बुजुर्ग महिला की पहचान हो सके। समस्तीपुर के मारवाड़ी बाजार में सड़क किनारे एक बुजुर्ग महिला बेहोशी की हालत में मिली। समाजसेवी अकरम खान की सूचना पर 112 की पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे सदर अस्पताल पहुंचाया। महिला लगभग 2-3 घंटे से सड़क किनारे पड़ी हुई थी। बेहोश होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो पाई है। आसपास के लोगों ने भी महिला को पहचानने से इनकार कर दिया। समाजसेवी अकरम खान ने बताया कि महिला के हाथ में एक झोला था। नगर थाने में कार्यरत 112 पुलिस टीम के पदाधिकारी सुबोध कुमार सिंह ने जानकारी दी कि उन्हें मारवाड़ी बाजार में एक बुजुर्ग महिला के बेहोश पड़े होने की सूचना मिली थी। टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से महिला को पुलिस वाहन से सदर अस्पताल पहुंचाया। सुबोध कुमार सिंह ने बताया कि महिला के होश आने के बाद ही उसके घर का पता चल पाएगा। फिलहाल, सदर अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में डॉ. राजेश कुमार की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है। समाजसेवी अकरम खान ने लोगों से अपील की है कि यदि कोई इस महिला को पहचानता है, तो वह सदर अस्पताल में आकर जानकारी दे सकता है। उन्होंने महिला की पहचान में सहयोग करने का आग्रह किया है। पहचान के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की गई 112 पुलिस टीम के पदाधिकारी ने बताया कि महिला की पहचान करने के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही महिला की पहचान कर ली जाएगी और उसके परिवार वालों को सूचित किया जाएगा।
नगर थाना अध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि बेहोश महिला का इलाज सदर अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में कराया गया है। बेहोश महिला का फोटो लेकर सोशल मीडिया और अन्य प्लेटफार्म पर डाला गया है, ताकि बेहोश बुजुर्ग महिला की पहचान हो सके।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *