अलीगढ़ के गोधा में किशोर ने की आत्महत्या:खेत में पेड़ से गमछे का फंदा बनाकर लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी

अलीगढ़ के गोधा में किशोर ने की आत्महत्या:खेत में पेड़ से गमछे का फंदा बनाकर लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी

अलीगढ़ के गोधा थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय किशोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान रूपेश उर्फ पप्पू पुत्र दिनेश के रूप में हुई है। वह मूल रूप से ग्राम शिकारगढ़ी का निवासी था और अपने माता-पिता के साथ गोधा क्षेत्र में रहता था। शुक्रवार सुबह करीब 9:30 बजे रूपेश गांव के पास स्थित एक खेत पर गया, जहां उसने पेड़ से अपने गमछे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। ग्रामीणों ने जब रूपेश को पेड़ से लटका देखा तो तुरंत उसके परिजनों और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को पेड़ से नीचे उतारा और आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्राम प्रधान सन्नी कुमार ने बताया कि रूपेश अपने चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था। उसके पिता किसान हैं। परिवार सामान्य जीवन व्यतीत कर रहा था। किशोर की अचानक मौत से परिवार सदमे में है। पुलिस के अनुसार, आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *