फेरारी अमाल्फी भारत में लॉन्च, कीमत ₹5.59 करोड़:सुपरकार में 640hp पावरफुल V8 इंजन, सिर्फ 3.3 सेकंड में 100kmph की स्पीड

फेरारी अमाल्फी भारत में लॉन्च, कीमत ₹5.59 करोड़:सुपरकार में 640hp पावरफुल V8 इंजन, सिर्फ 3.3 सेकंड में 100kmph की स्पीड

इटली की सुपरकार बनाने कंपनी फेरारी ने आज 6 फरवरी को भारत में अपनी नई एंट्री-लेवल मॉडल फेरारी अमाल्फी को पेश कर दिया है। अमाल्फी को एक फ्रंट-इंजन 2+2 सीटिंग लेआउट के साथ डिजाइन किया गया है, जो न सिर्फ स्पीड बल्कि लग्जरी और डेली ड्राइविंग के लिए भी अच्छा ऑप्शन है। हालांकि, इसकी ऑफिशियल लॉन्चिंग साल के मध्य में होगी, लेकिन कंपनी ने इसके लिए पूछताछ और बुकिंग शुरू कर दी है। भारत में फेरारी अमाल्फी की एक्स-शोरूम कीमत ₹5.59 करोड़ तय की गई है। बता दें कि जुलाई 2021 में जब फेरारी रोमा लॉन्च हुई थी, तब उसकी कीमत ₹3.76 करोड़ थी। अमाल्फी की डिलीवरी को लेकर ग्राहकों को लंबा इंतजार करना पड़ सकता है, क्योंकि भारत में इसकी डिलीवरी 2027 से पहले शुरू होने की उम्मीद कम है। बाजार में इसका सीधा मुकाबला एस्टन मार्टिन वैंटेज (₹4.29 करोड़) जैसी कारों से होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *