धर्म और आस्था का संगम: 7 से 13 फरवरी तक पंडित राजकुमार शर्मा जापान में

धर्म और आस्था का संगम: 7 से 13 फरवरी तक पंडित राजकुमार शर्मा जापान में

टोंक। सद्गुरु आश्रम टोंक के संस्थापक और ज्योतिषी पंडित राजकुमार शर्मा 7 से 13 फरवरी तक सात दिवसीय यात्रा पर जापान जा रहे है। इस दौरान वह जापान के विभिन्न प्रमुख शहरों टोक्यो, योकोहामा, ओसाका और एक्योटो में सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति पर व्याख्यान देंगे।

उनका मुख्य उद्देश्य जापानवासियों को सनातन धर्म की वैज्ञानिकता, मानवता और भारतीय ज्ञान से अवगत कराना है। भारतीय संस्कृति के महानतम सिद्धांतों, जैसे ‘वसुंधेव कुटुम्बकम’, ‘सर्वे भवन्तु सुखिन’, ‘आत्मवत सर्व भूतेषु’ आदि से परिचित कराएंगे।

इसके अलावा, गुरुदेव भारतीय संस्कृति की वैज्ञानिक दृष्टि और मानवता को भी उजागर करेंगे। सद्गुरु आश्रम टोंक के व्यवस्थापक विष्णु साहू ने बताया कि पंडित शर्मा की यात्रा का उद्देश्य विज्ञानसम्मत धर्म की स्थापना और भारतीय संस्कृति का प्रसार करना है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *