फुस्स हुए पाकिस्तान के दावे! टी20 विश्वकप से पहले बम ब्लास्ट ने दिखाई हकीकत

फुस्स हुए पाकिस्तान के दावे! टी20 विश्वकप से पहले बम ब्लास्ट ने दिखाई हकीकत

Pakistan Bomb Blast: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में शुक्रवार को एक शिया मस्जिद में भीषण विस्फोट हुआ, जिसमें अब तक 24 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और 100 से अधिक घायल बताए जा रहे हैं। विस्फोट मस्जिद में शुक्रवार की नमाज के दौरान हुआ। पुलिस ने इसे सुसाइड बॉम्बिंग करार दिया है। अधिकारी बताते हैं कि मौतों का आंकड़ा और बढ़ सकता है, क्योंकि कई घायलों की हालत गंभीर है। अस्पतालों में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है।

पाकिस्तानी मीडिया के दावों पर पानी फिरा

यह घटना पाकिस्तानी मीडिया के उन दावों पर पानी फेरती नजर आ रही है, जिसमें वे टी20 विश्वकप 2026 के मैचों को पाकिस्तान में करवाने की मांग कर रहे थे। पिछले कुछ दिनों से पाक मीडिया और कुछ नेता दावा कर रहे थे कि बांग्लादेश के मुकाबले श्रीलंका की बजाय पाकिस्तान में मैच कराए जाए। लेकिन इस ब्लास्ट ने देश की आंतरिक सुरक्षा की पोल खोल दी है।

आईसीसी ने ठुकराई बांग्लादेश की मांग

आपको बता दें कि बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफ़िज़ुर रहमान को आईपीएल से बाहर कर दिया गया था। इसके बाद बांग्लादेश सरकार ने टी20 विश्वकप का विरोध किया और कहा कि वह भी भारत में मैच नहीं खेलेंगे। विरोध इतना बढ़ गया कि बांग्लादेश को टी20 विश्वकप से हाथ धोना पड़ दिया, क्योंकि आईसीसी ने उन्हें बाहर कर स्कॉटलैंड को शामिल कर लिया। बांग्लादेश चाहता था कि विश्वकप के मैच भारत की बजाय श्रीलंका में कराए जाएं। लेकिन आईसीसी ने उनकी मांग को ठुकरा दी।

पाकिस्तान में क्रिकेट सुरक्षा का मामला नया नहीं है। इससे पहले साल 2009 में लाहौर में श्रीलंका क्रिकेट टीम पर जानलेवा हमला हुआ था। उस हमले में कई खिलाड़ी बाल-बाल बचे थे, लेकिन सुरक्षा बलों और ड्राइवरों की जान गई थी। उसके बाद अंतरराष्ट्रीय टीमों ने पाकिस्तान में आने से इनकार कर दिया था। अब एक बार फिर राजधानी में इतना बड़ा हमला हो जाना पाकिस्तान की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *