पन्ना में सात फेरे के बाद दुल्हन गहने लेकर भागी:दो बिचौलिए गिरफ्तार, पीड़ित ने शादी करवाने 1 लाख 60 हजार रुपए दिए थे

पन्ना में सात फेरे के बाद दुल्हन गहने लेकर भागी:दो बिचौलिए गिरफ्तार, पीड़ित ने शादी करवाने 1 लाख 60 हजार रुपए दिए थे

पन्ना जिले के सिमरिया में एक दूल्हे के साथ ‘लुटेरी दुल्हन’ का मामला सामने आया है। शादी के बाद दुल्हन ससुराल पहुंचने से पहले ही गहने और पैसे लेकर रफूचक्कर हो गई। पुलिस ने दो बिचौलियों को गिरफ्तार कर लिया है। मोहन्द्रा के रहने वाले अनंतराम चौरसिया को शादी का झांसा देकर एक गिरोह ने अपने जाल में फंसाया था। शादी करवाने के बदले में गिरोह ने 1 लाख 60 हजार रुपए लिए थे। बांदकपुर मंदिर में शादी की रस्में पूरी हुईं, लेकिन दुल्हन घर पहुंचने से पहले ही कीमती सामान और नकदी लेकर फरार हो गई। पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी पुलिस ने गिरोह के दो सदस्यों, गुड्डू गौतम और सुदामा प्रसाद तिवारी को पकड़ लिया है। इनके पास से ठगी के 20 हजार रुपये भी बरामद हुए हैं। फरार महिला की तलाश जारी थाना प्रभारी जे.पी. घोषी ने बताया कि फरार महिला और गिरोह के बाकी साथियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। पुलिस को शक है कि इस गिरोह ने और भी लोगों को अपना शिकार बनाया होगा। पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि शादी के नाम पर मोटी रकम मांगने वालों से सावधान रहें।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *