आजमगढ़ में बाइक सवार युवकों ने की जमकर मारपीट:दर्ज हुआ मुकदमा तलाश में जुटी पुलिस जान से मारने की दी गई धमकी

आजमगढ़ में बाइक सवार युवकों ने की जमकर मारपीट:दर्ज हुआ मुकदमा तलाश में जुटी पुलिस जान से मारने की दी गई धमकी

आजमगढ़ जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र में जमकर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस को दिए शिकायती पत्र में पीड़ित कर्मवीर यादव ने आरोप लगाया है कि मेरा बेटा यश यादव और आदित्य यादव घर के सामने बैठा था। इस दौरान आधा दर्जन लोग मेरे घर के सामने बाइक से आए और अचानक मेरे बेटे और बेटे के दोस्त के साथ लोहे के रॉड और लोहे के पंच से जमकर मारपीट करने लगे। जब बेटे ने विरोध किया तो गाली गलौज करने के साथ-साथ और पिटाई की गई आरोपियों के हमले में बेटे का दांत टूट गया। मामले की जानकारी आसपास के लोगों को होने पर बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद सभी आरोपी गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। पुलिस को दिए शिकायती पत्र में पीड़ित ने आरोप लगाया है कि तीन लोगों को भलीभांति जानता पहचानता हूं। पीड़ित की तहरीर पर शहर कोतवाली में इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वही दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जांच में जुटी पुलिस
पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने इस मामले में शहर को दिवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित जिनको जानता पहचानता है। उनके नाम अभिषेक यादव, आदर्श यादव और अनुराग यादव हैं। पुलिस मामले में मुकदमा दर्ज कर घटना में शामिल आरोपियों की तलाश में जुट गई है। इसके साथ ही आसपास के सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान की जा रही है। जिससे घटना में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जा सके।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *