केंद्रीय-बिहार बजट जनकल्याणकारी-डॉ. प्रीति:बांका में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता बोलीं, बिहार को समृद्धि की ओर ले जाएगा

केंद्रीय-बिहार बजट जनकल्याणकारी-डॉ. प्रीति:बांका में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता बोलीं, बिहार को समृद्धि की ओर ले जाएगा

बांका शहर में शुक्रवार की संध्या भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. प्रीति शेखर ने एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र और बिहार सरकार के बजट की सराहना की। कहा कि संसद के नए भवन में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा लगातार नौवीं बार केंद्रीय बजट पेश करना देश और नारी शक्ति के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने इस बजट को ठोस कार्रवाई, सुधार और जनकल्याणकारी कदमों पर आधारित बताया। बजट ‘सबका साथ, सबका विकास’ की भावना को मजबूत करेगा डॉ. प्रीति शेखर के अनुसार, तीन कर्तव्यों पर आधारित यह केंद्रीय बजट आर्थिक विकास को गति देगा, देश की आकांक्षाओं को पूरा करेगा और ‘सबका साथ, सबका विकास’ की भावना को मजबूत करेगा। उन्होंने बताया कि बजट में प्रत्येक जिले में बालिका छात्रावास की व्यवस्था, महिला उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए ‘शी (SHE) हाट’ जैसी पहल और इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 के माध्यम से रोजगार सृजन पर विशेष ध्यान दिया गया है। यह बजट युवा शक्ति, नारी शक्ति और विकसित भारत की स्पष्ट दृष्टि को दर्शाता है। 3 लाख 47 हजार करोड़ रुपये का बजट बिहार को गति देगा डॉ. प्रीति शेखर ने बिहार के वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव द्वारा विधानसभा में पेश किए गए बिहार बजट 2026-27 पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि 3 लाख 47 हजार करोड़ रुपये का यह बजट बिहार के विकास को गति देगा और आधारभूत संरचना को मजबूत करेगा। इस बजट में छात्रों, किसानों, युवाओं, उद्यमियों और महिलाओं सहित समाज के हर वर्ग पर ध्यान केंद्रित किया गया है, जो बिहार के तेजी से विकास की ओर अग्रसर होने का संकेत है। महिलाओं के सशक्तिकरण और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे उन्होंने आगे कहा कि बिहार बजट किसानों की आय बढ़ाने, महिलाओं के सशक्तिकरण और रोजगार के नए अवसर सृजित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। डॉ. शेखर ने विश्वास व्यक्त किया कि यह बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘सबका साथ, सबका विकास’ की परिकल्पना को साकार करेगा और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार को संवृद्धि की ओर ले जाएगा। कृषि, उद्योग,पर्यावरण, महिला सशक्तिकरण और आधारभूत संरचना से जुड़ी घोषणाएं प्रदेश को विकसित राज्य बनाने में अहम भूमिका निभाएंगी।बजट में गरीबों के कल्याण को भी विशेष प्राथमिकता दी गई है। बांका शहर में शुक्रवार की संध्या भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. प्रीति शेखर ने एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र और बिहार सरकार के बजट की सराहना की। कहा कि संसद के नए भवन में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा लगातार नौवीं बार केंद्रीय बजट पेश करना देश और नारी शक्ति के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने इस बजट को ठोस कार्रवाई, सुधार और जनकल्याणकारी कदमों पर आधारित बताया। बजट ‘सबका साथ, सबका विकास’ की भावना को मजबूत करेगा डॉ. प्रीति शेखर के अनुसार, तीन कर्तव्यों पर आधारित यह केंद्रीय बजट आर्थिक विकास को गति देगा, देश की आकांक्षाओं को पूरा करेगा और ‘सबका साथ, सबका विकास’ की भावना को मजबूत करेगा। उन्होंने बताया कि बजट में प्रत्येक जिले में बालिका छात्रावास की व्यवस्था, महिला उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए ‘शी (SHE) हाट’ जैसी पहल और इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 के माध्यम से रोजगार सृजन पर विशेष ध्यान दिया गया है। यह बजट युवा शक्ति, नारी शक्ति और विकसित भारत की स्पष्ट दृष्टि को दर्शाता है। 3 लाख 47 हजार करोड़ रुपये का बजट बिहार को गति देगा डॉ. प्रीति शेखर ने बिहार के वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव द्वारा विधानसभा में पेश किए गए बिहार बजट 2026-27 पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि 3 लाख 47 हजार करोड़ रुपये का यह बजट बिहार के विकास को गति देगा और आधारभूत संरचना को मजबूत करेगा। इस बजट में छात्रों, किसानों, युवाओं, उद्यमियों और महिलाओं सहित समाज के हर वर्ग पर ध्यान केंद्रित किया गया है, जो बिहार के तेजी से विकास की ओर अग्रसर होने का संकेत है। महिलाओं के सशक्तिकरण और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे उन्होंने आगे कहा कि बिहार बजट किसानों की आय बढ़ाने, महिलाओं के सशक्तिकरण और रोजगार के नए अवसर सृजित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। डॉ. शेखर ने विश्वास व्यक्त किया कि यह बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘सबका साथ, सबका विकास’ की परिकल्पना को साकार करेगा और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार को संवृद्धि की ओर ले जाएगा। कृषि, उद्योग,पर्यावरण, महिला सशक्तिकरण और आधारभूत संरचना से जुड़ी घोषणाएं प्रदेश को विकसित राज्य बनाने में अहम भूमिका निभाएंगी।बजट में गरीबों के कल्याण को भी विशेष प्राथमिकता दी गई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *