आशाओं की हड़ताल जारी, सीएमओ से की बात:1.81 करोड़ रुपए के भुगतान का दियाआश्वासन, 52 रुपए लाख मिले

आशाओं की हड़ताल जारी, सीएमओ से की बात:1.81 करोड़ रुपए के भुगतान का दियाआश्वासन, 52 रुपए लाख मिले

फर्रुखाबाद जनपद में आशा कार्यकर्ताओं की हड़ताल 15 दिसंबर से जारी है। वे अपनी 14 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन कर रही हैं। इस बीच, आशा कार्यकर्ताओं ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) से मुलाकात की। सीएमओ ने उन्हें 1.81 करोड़ रुपये के शीघ्र भुगतान और स्थानीय स्तर की समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। शुक्रवार को भी आशा कार्यकर्ता धरने पर रहीं। स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत लगभग 1600 आशा कार्यकर्ता प्रदेश नेतृत्व के निर्देशों पर आंदोलन कर रही हैं। गुरुवार को सीएमओ कार्यालय में आशा कार्यकर्ताओं और सीएमओ के बीच वार्ता हुई थी। शुक्रवार को धरने पर बैठी आशाओं ने बताया कि सीएमओ ने 1.81 करोड़ रुपये के भुगतान के लिए निदेशालय को प्रस्ताव भेजा है। इसमें से 52 लाख रुपये प्राप्त हो चुके हैं और भुगतान प्रक्रिया में हैं। यह धनराशि ब्लॉकों को भेजी जा चुकी है। सीएमओ ने जानकारी दी कि पूर्व से बकाया चल रहे भुगतान के वाउचर निदेशालय भेजे जा चुके हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि दो-तीन दिनों में धनराशि आते ही सीधे आशा कार्यकर्ताओं के खातों में पहुंच जाएगी। हालांकि, आशा कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह आंदोलन तभी पूरी तरह से समाप्त होगा जब उन्हें प्रदेश नेतृत्व से हड़ताल समाप्त करने के निर्देश मिलेंगे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *