प्रत्येक शिकायत का समाधान निर्धारित समय पर हो-DM:’सबका सम्मान-जीवन आसान’ कार्यक्रम में सुनीं 93 जनसमस्याएं

प्रत्येक शिकायत का समाधान निर्धारित समय पर हो-DM:’सबका सम्मान-जीवन आसान’ कार्यक्रम में सुनीं 93 जनसमस्याएं

जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने बिहार सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम ‘सात निश्चय-3’ के तहत ‘सबका सम्मान-जीवन आसान’ कार्यक्रम में आमजनों की 93 समस्याएं सुनीं। उन्होंने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में नागरिकों की शिकायतों को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को तत्काल एवं प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। भूमि विवाद, राजस्व, विद्युत आपूर्ति और पेयजल की आई शिकायतें जनसुनवाई के दौरान भूमि विवाद, राजस्व संबंधी मामले, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, विद्युत आपूर्ति, पेयजल, सड़क और राशन कार्ड सहित विभिन्न विभागों से जुड़ी कुल 93 शिकायतें प्राप्त हुईं। जिलाधिकारी ने प्रत्येक मामले की बारीकी से समीक्षा की। श्री तरनजोत सिंह ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जनसमस्याओं के निष्पादन में जिले के सभी पदाधिकारी पूरी संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि प्रत्येक शिकायत का समाधान निर्धारित समय-सीमा के भीतर हो, ताकि आम जनता को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। ‘सेवा-संवाद-समाधान’ कार्यक्रम से आम जनता से संवाद जिलाधिकारी ने बताया कि ‘सेवा-संवाद-समाधान’ कार्यक्रम के माध्यम से प्रशासन और आम जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित हुआ है। उनके अनुसार, इससे न केवल समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया तेज हुई है, बल्कि प्रशासन के प्रति आम लोगों का भरोसा भी मजबूत हुआ है। इस अवसर पर अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अमरेन्द्र कुमार और प्रभारी पदाधिकारी, जिला जनता दरबार मासूम अंसारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने बिहार सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम ‘सात निश्चय-3’ के तहत ‘सबका सम्मान-जीवन आसान’ कार्यक्रम में आमजनों की 93 समस्याएं सुनीं। उन्होंने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में नागरिकों की शिकायतों को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को तत्काल एवं प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। भूमि विवाद, राजस्व, विद्युत आपूर्ति और पेयजल की आई शिकायतें जनसुनवाई के दौरान भूमि विवाद, राजस्व संबंधी मामले, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, विद्युत आपूर्ति, पेयजल, सड़क और राशन कार्ड सहित विभिन्न विभागों से जुड़ी कुल 93 शिकायतें प्राप्त हुईं। जिलाधिकारी ने प्रत्येक मामले की बारीकी से समीक्षा की। श्री तरनजोत सिंह ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जनसमस्याओं के निष्पादन में जिले के सभी पदाधिकारी पूरी संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि प्रत्येक शिकायत का समाधान निर्धारित समय-सीमा के भीतर हो, ताकि आम जनता को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। ‘सेवा-संवाद-समाधान’ कार्यक्रम से आम जनता से संवाद जिलाधिकारी ने बताया कि ‘सेवा-संवाद-समाधान’ कार्यक्रम के माध्यम से प्रशासन और आम जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित हुआ है। उनके अनुसार, इससे न केवल समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया तेज हुई है, बल्कि प्रशासन के प्रति आम लोगों का भरोसा भी मजबूत हुआ है। इस अवसर पर अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अमरेन्द्र कुमार और प्रभारी पदाधिकारी, जिला जनता दरबार मासूम अंसारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *