अज्ञात की टक्कर से बाइक सवार की मौत:युवक ने नहीं पहना था हेलमेट, मंडला के बम्हनी बंजर में हादसा

अज्ञात की टक्कर से बाइक सवार की मौत:युवक ने नहीं पहना था हेलमेट, मंडला के बम्हनी बंजर में हादसा

मंडला जिले के बम्हनी बंजर इलाके में एक सड़क हादसे ने 20 साल के युवक की जान ले ली। मृतक मोहित वरकड़े ग्राम अमझर का रहने वाला था, जो एक वाहन की टक्कर का शिकार हो गया। पुलिस के मुताबिक, मोहित अपने ननिहाल ग्राम खिरसारु गया हुआ था। वहां से वापस लौटते समय रास्ते में किसी तेज रफ्तार वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस भिड़ंत में मोहित सड़क पर गिर गया और उसके सिर में काफी गंभीर चोटें आईं। हेलमेट न पहनना पड़ा भारी हादसे की खबर मिलते ही बम्हनी पुलिस मौके पर पहुंची और लहूलुहान हालत में मोहित को अस्पताल ले गई, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि अगर मोहित ने हेलमेट पहना होता तो शायद उसकी जान बच सकती थी। बिना हेलमेट के सिर में लगी चोट ही उसकी मौत की मुख्य वजह बनी। वाहन की तलाश जारी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल वाहन और उसके चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ और सुराग जुटाकर टक्कर मारकर भागने वाले वाहन की तलाश कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *