RPSC: राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2023 का नंबर जारी, देखें टॉप 50 नाम

RPSC: राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2023 का नंबर जारी, देखें टॉप 50 नाम

RPSC Result: राजस्थान की भर्ती परीक्षाओं से जुड़ा एक बड़ा बदलाव सामने आया है। पहली बार ऐसा हुआ है जब राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने किसी भर्ती परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के पूरे अंक सार्वजनिक किए हैं। अब तक आयोग अंतिम परिणाम तो जारी करता था, लेकिन उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा और इंटरव्यू में मिले डिटेल नंबर अलग से उपलब्ध नहीं कराए जाते थे। गुरुवार को आयोग ने राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2023 (RAS 2023) के सफल अभ्यर्थियों के नंबर अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए। जिन उम्मीदवारों का चयन हुआ है, वे अब अपने लिखित परीक्षा और इंटरव्यू में मिले नंबर ऑनलाइन देख सकते हैं।

RPSC: पारदर्शिता बढ़ाना मकसद

आयोग के सचिव ने स्पष्ट किया कि यह कदम पारदर्शिता बढ़ाने के उद्देश्य से उठाया गया है। उन्होंने बताया कि अब जिन परीक्षाओं का अंतिम परिणाम आ चुका है या आगे आने वाली भर्ती परीक्षाओं में जब भी फाइनल रिजल्ट घोषित होगा, उसके बाद सफल उम्मीदवारों के अंक भी वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे। यानी भविष्य में भी यह व्यवस्था जारी रहेगी। इस फैसले को अभ्यर्थियों के बीच सकारात्मक माना जा रहा है। लंबे समय से यह मांग उठती रही थी कि चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता हो और उम्मीदवारों को अपने प्रदर्शन की स्पष्ट जानकारी मिले। अब उन्हें यह समझने में आसानी होगी कि वे किस स्तर पर खरे उतरे।

RPSC Result: देखें रिजल्ट

रैंक नाम मेन्स परीक्षा इंटरव्यू कुल मार्क्स
1 कुशल चौधरी 355.75 50 405.75
2 अंकिता पाराशर 352.50 44 396.50
3 परमेश्वर चौधरी 357.25 39 396.25
4 रंजन कुमार शर्मा 330.75 58 388.75
5 विक्रम सिंह खीरिया 328.75 58 386.75
6 राशि कुमावत 340.75 45 385.75
7 अंजनी कुमार 334.25 50 384.25
8 प्रदीप सहारण 333.00 50 383.00
9 कमल चौधरी 323.75 55 378.75
10 विकास सियाग 320.50 58 378.50
11 कुलदीप कुमावत 318.75 59 377.75
12 ऋछपाल गोदारा 311.25 65 376.25
13 मदन लाल देलू 318.75 57 375.75
14 बलवीर ढाका 315.50 60 375.50
15 अवन्तिका 325.25 50 375.25
16 प्रियंका चौधरी 330.25 45 375.25
17 महेन्द्र कुमार यादव 321.00 54 375.00
18 करण कुमार मेघवंशी 329.00 46 375.00
19 राजेन्द्र प्रसाद स्वामी 330.00 45 375.00
20 अशोक गोआर 319.50 55 374.50
21 नेहा भोजवानी 316.25 58 374.25
22 दयाल राम ढाका 331.00 43 374.00
23 विकास चौधरी 316.00 57 373.00
24 रितु भोजवानी 320.75 52 372.75
25 रूपल झाझरिया 310.75 60 370.75
26 अंशिका अग्रवाल 322.00 48 370.00
27 प्रवीण कौर 314.75 55 369.75
28 हिमानी राठौड़ 319.75 50 369.75
29 सरोज चोयल 324.50 45 369.50
30 विरेन्द्र कुमार इचोलिया 316.25 53 369.25
31 दिनेश 324.00 45 369.00
32 नीरज शर्मा 309.50 59 368.50
33 टेरेसा चाहर 318.75 49 367.75
34 पायल दाधीच 311.50 56 367.50
35 उत्कर्ष सत्तवन 332.00 35 367.00
36 सहीराम गोलिया 311.75 55 366.75
37 राहुल मीणा 317.75 49 366.75
38 रजनीश भाकर 320.00 45 365.00
39 शंकर गुर्जर 309.75 55 364.75
40 नीरू यादव 308.50 56 364.50
41 राजेन्द्र लालास 308.25 56 364.25
42 पूनम 311.25 53 364.25
43 जितेन्द्र कुमार चोपड़ा 313.00 51 364.00
44 संजय डुकिया 318.00 46 364.00
45 वर्षा वैष्णव 302.50 60 362.50
46 कैलाश रणवा 321.25 41 362.25
47 राजेश जाट 312.25 50 362.25
48 राजश्री कनावत 315.00 47 362.00
49 आनन्द पटेल 312.00 50 362.00
50 रविन्द्र सिंह 314.75 47 361.75

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *