WPL का फाइनल हारकर भी मालामाल हुई दिल्ली कैपिटल्स, प्राइज़ मनी के तौर पर मिलेंगे इतने करोड़ रुपये

WPL का फाइनल हारकर भी मालामाल हुई दिल्ली कैपिटल्स, प्राइज़ मनी के तौर पर मिलेंगे इतने करोड़ रुपये

WPL 2026 Prize Money: वूमेंस प्रीमियर लीग 2026 का खिताबी मुकाबला वडोदरा के बी स्टेडियम में खेला गया, जहां दिल्ली कैपिटल्स को लगातार चौथी बार खिताबी मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद दिल्ली कैपिटल्स की टीम मालामाल हो गई। इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 203 रन बनाए। रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु ने इस लक्ष्य को 19.4 ओवर में ही 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया और दूसरी बार खिताब अपने नाम कर लिया। वहीं दूसरी ओर, चौथी बार दिल्ली कैपिटल्स खिताब से चूक गई।

शेफाली ने फाइनल में किया निराश

रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दिल्ली कैपिटल्स को शेफाली वर्मा और लेस्ली ली ने अच्छी शुरुआत दिलाई। पहले विकेट के लिए दोनों ने 49 रनों की साझेदारी की। शेफाली वर्मा 13 गेंदों में 20 रन बनाकर आउट हो गईं, इसके बाद लॉरा वोल्वार्ड्ट मैदान पर आईं और उन्होंने तेजी से बल्लेबाजी करते हुए 44 रन बनाए। लेस्ली ली ने 30 गेंदों में 37 रन बनाए, जबकि सिनेले हेनरी ने 15 गेंदों में 35 रन जोड़े। इसकी बदौलत दिल्ली कैपिटल्स 200 के पार पहुंचने में सफल रही।

204 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की शुरुआत अच्छी नहीं रही और ड्रेस हैरिस सिर्फ 9 रन बनाकर आउट हो गईं। इसके बाद स्मृति मंधाना और जॉर्जिया वेयरहैम ने पारी संभाली और लगभग दिल्ली कैपिटल्स की जीत की उम्मीदों को खत्म कर दिया। दोनों के बीच 150 से अधिक रनों की साझेदारी हुई। स्मृति मंधाना 41 गेंदों में 87 रन बनाकर आउट हुईं, जिसमें उन्होंने 12 चौके और 3 छक्के लगाए। वहीं जॉर्जिया ने 54 गेंदों में शानदार पारी खेली, जिसमें 14 चौके और 4 छक्के शामिल थे।

दिल्ली को मिलेंगे 3 करोड़

बचा हुआ काम राधा यादव ने पूरा कर दिया। रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु को खिताब जीतने पर 6 करोड़ रुपये की इनामी राशि मिलेगी, जबकि फाइनल में हारने वाली दिल्ली कैपिटल्स को 3 करोड़ रुपये मिलेंगे। एलिमिनेटर से बाहर होने वाली गुजरात की टीम को कोई प्राइज मनी नहीं मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *