फरीदकोट में बहस के दौरान बुजुर्ग को दिया धक्का, मौत:किराएदार और मालिक मालिक के बीच विवाद बना वजह, गैर इरादतन हत्या का केस

फरीदकोट में बहस के दौरान बुजुर्ग को दिया धक्का, मौत:किराएदार और मालिक मालिक के बीच विवाद बना वजह, गैर इरादतन हत्या का केस

फरीदकोट जिले के कोटकपूरा में किराएदार और मकान मालिक के बीच हुई कहासुनी एक दर्दनाक हादसे में तब्दील हो गई। जहां बहसबाजी के दौरान किराएदार के एक करीबी द्वारा धक्का दिए जाने से बुजुर्ग मकान मालिक सड़क पर गिर पड़े, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट लग गई। इलाज के लिए अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बता दे कि घटना 4 फरवरी रात को कोटकपूरा के हीरा सिंह नगर में हुई। गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज पूरे मामले में थाना सिटी कोटकपूरा पुलिस ने मृतक इंद्रजीत सिंह के बेटे कुलविंदर सिंह के बयान पर धक्का देने वाले फिरोजपुर के गांव झोक हरिहर निवासी हीरा सिंह के खिलाफ 5 फरवरी रात को गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है ।
बेटे ने दी पुलिस को सूचना
वहीं शुक्रवार यानी आज मृतक के शव का फरीदकोट के मेडिकल कॉलेज अस्पताल से पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। इस मामले में मृतक के बेटे कुलविंदर सिंह ने पुलिस को बताया कि घटना वाले दिन जब वह घर लौटा तो देखा कि उनके किराएदार कुलदीप सिंह के घर की पानी की टंकी भर गई थी।
गुस्से में आकर दिया धक्का इस पर जब उसने दरवाजा खटखटाया तो किराएदार के घर से एक व्यक्ति बाहर आया और उससे झगड़ा करने लगा। इसी दौरान कुलविंदर सिंह के पिता और भाई भी मौके पर पहुंच गए। किराएदारों के घर आया हुआ हीरा सिंह नामक व्यक्ति ने उनके बुजुर्ग पिता से बहसबाजी शुरू कर दी और गुस्से में उन्हें धक्का दे दिया। धक्का लगने से वे सड़क पर गिर पड़े और सिर में गंभीर चोट लगने के कारण बेहोश हो गए। उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस इस मामले में थाना सिटी कोटकपूरा के एसएचओ इंस्पेक्टर चमकौर सिंह बराड़ ने बताया कि पुलिस ने मृतक के बेटे कुलविंदर सिंह के बयान पर किराएदार के करीबी हीरा सिंह के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है। शव को फरीदकोट के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *