बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा है। इसी बीच राज्य सरकार की ओर से आज एक अहम कैबिनेट बैठक बुलाई गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि बजट सत्र के दौरान कई बड़े फैसले लिए जा सकते हैं। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, यह कैबिनेट बैठक आज शाम 5 बजे पटना के 4, देशरत्न मार्ग स्थित ‘संवाद’ कक्ष में आयोजित की जाएगी। बैठक में हो सकते अहम फैसले वहीं कैबिनेट ब्रीफिंग शाम 6 बजे आईपीआरडी हॉल में होगी। बताया गया है कि यदि उस समय विधानमंडल की कार्यवाही जारी रहती है, तो बैठक सदन की कार्यवाही खत्म होने के तुरंत बाद शुरू की जाएगी। सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में कई अहम प्रस्तावों और नीतिगत फैसलों पर चर्चा हो सकती है। बजट सत्र के दौरान होने के कारण इस बैठक को सरकार की आगामी योजनाओं और फैसलों के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है। 8 दिन पहले हुई थी बैठक नीतीश कैबिनेट में गुरुवार को 32 एजेंडों पर मुहर लगी थी। महिला रोजगार योजना को लेकर फैसला लिया था जिसमें सरकार ने महिलाओं को 2-2 लाख देने की प्रोसेस शुरू करने की बात कही थी। इसमें अच्छा काम करने वाली महिलाओं के खातों में 2 किश्त में ये राशि ट्रांसफर की जाएगी। इसके साथ ही 27 लाख स्टूडेंट्स की स्कॉलरशिप डबल कर दी गई थी। इसके अलावा कैबिनेट से पुलिस में 17 हजार रिटायर जवानों की भर्ती को मंजूरी दी गई। SAP जवानों का मानदेय भी बढ़ाया गया। बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा है। इसी बीच राज्य सरकार की ओर से आज एक अहम कैबिनेट बैठक बुलाई गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि बजट सत्र के दौरान कई बड़े फैसले लिए जा सकते हैं। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, यह कैबिनेट बैठक आज शाम 5 बजे पटना के 4, देशरत्न मार्ग स्थित ‘संवाद’ कक्ष में आयोजित की जाएगी। बैठक में हो सकते अहम फैसले वहीं कैबिनेट ब्रीफिंग शाम 6 बजे आईपीआरडी हॉल में होगी। बताया गया है कि यदि उस समय विधानमंडल की कार्यवाही जारी रहती है, तो बैठक सदन की कार्यवाही खत्म होने के तुरंत बाद शुरू की जाएगी। सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में कई अहम प्रस्तावों और नीतिगत फैसलों पर चर्चा हो सकती है। बजट सत्र के दौरान होने के कारण इस बैठक को सरकार की आगामी योजनाओं और फैसलों के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है। 8 दिन पहले हुई थी बैठक नीतीश कैबिनेट में गुरुवार को 32 एजेंडों पर मुहर लगी थी। महिला रोजगार योजना को लेकर फैसला लिया था जिसमें सरकार ने महिलाओं को 2-2 लाख देने की प्रोसेस शुरू करने की बात कही थी। इसमें अच्छा काम करने वाली महिलाओं के खातों में 2 किश्त में ये राशि ट्रांसफर की जाएगी। इसके साथ ही 27 लाख स्टूडेंट्स की स्कॉलरशिप डबल कर दी गई थी। इसके अलावा कैबिनेट से पुलिस में 17 हजार रिटायर जवानों की भर्ती को मंजूरी दी गई। SAP जवानों का मानदेय भी बढ़ाया गया।


