गोपालगंज के गोपालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमरिया गांव में शुक्रवार को हादसे में दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। एक अनियंत्रित स्कूल बस सड़क किनारे स्थित झोपड़ीनुमा घर में घुस गई, जिससे घर के अंदर सो रहे दोनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गर्भवती महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। चार वर्षीय आरिश और ढाई साल के इंताज की गई जान मृत बच्चों की पहचान जहीरुद्दीन के चार वर्षीय पुत्र आरिश और मुमताज के ढाई वर्षीय पुत्र इंताज के रूप में की गई है। हादसे में घायल गर्भवती महिला को तत्काल स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है और डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी है। घटना के बाद की देखें PHOTOS पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा ,पूछताछ जारी घटना की सूचना मिलते ही गोपालपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने दोनों बच्चों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, गोपालगंज भेज दिया है। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए बस चालक को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। चालक के बड़े भाई ने बस स्टार्ट की, खोया नियंत्रण प्राप्त जानकारी के अनुसार, कटेया थाना क्षेत्र के जमुनहा स्थित एक निजी स्कूल की बस को चालक अपने घर लेकर आया था। बस खड़ी कर वह भोजन करने चला गया। इसी दौरान उसके बड़े भाई ने बस स्टार्ट कर दी, लेकिन वह वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। अनियंत्रित बस सीधे झोपड़ी में जा घुसी, जिससे झोपड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और अंदर सो रहे दोनों मासूम दबकर जान गंवा बैठे। ग्रामीणों में घटना को लेकर आक्रोश,मुआवजे की मांग हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों में घटना को लेकर आक्रोश है। उन्होंने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने और लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और लापरवाही से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। गोपालगंज के गोपालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमरिया गांव में शुक्रवार को हादसे में दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। एक अनियंत्रित स्कूल बस सड़क किनारे स्थित झोपड़ीनुमा घर में घुस गई, जिससे घर के अंदर सो रहे दोनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गर्भवती महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। चार वर्षीय आरिश और ढाई साल के इंताज की गई जान मृत बच्चों की पहचान जहीरुद्दीन के चार वर्षीय पुत्र आरिश और मुमताज के ढाई वर्षीय पुत्र इंताज के रूप में की गई है। हादसे में घायल गर्भवती महिला को तत्काल स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है और डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी है। घटना के बाद की देखें PHOTOS पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा ,पूछताछ जारी घटना की सूचना मिलते ही गोपालपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने दोनों बच्चों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, गोपालगंज भेज दिया है। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए बस चालक को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। चालक के बड़े भाई ने बस स्टार्ट की, खोया नियंत्रण प्राप्त जानकारी के अनुसार, कटेया थाना क्षेत्र के जमुनहा स्थित एक निजी स्कूल की बस को चालक अपने घर लेकर आया था। बस खड़ी कर वह भोजन करने चला गया। इसी दौरान उसके बड़े भाई ने बस स्टार्ट कर दी, लेकिन वह वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। अनियंत्रित बस सीधे झोपड़ी में जा घुसी, जिससे झोपड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और अंदर सो रहे दोनों मासूम दबकर जान गंवा बैठे। ग्रामीणों में घटना को लेकर आक्रोश,मुआवजे की मांग हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों में घटना को लेकर आक्रोश है। उन्होंने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने और लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और लापरवाही से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।


