सीहोर में कुबेरेश्वर धाम पहुंच मार्ग से अतिक्रमण हटा:14 फरवरी से शुरू होने वाले रुद्राक्ष महोत्सव की तैयारियां तेज

सीहोर में कुबेरेश्वर धाम पहुंच मार्ग से अतिक्रमण हटा:14 फरवरी से शुरू होने वाले रुद्राक्ष महोत्सव की तैयारियां तेज

सीहोर जिले में स्थित कुबेरेश्वर धाम में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर पुलिस प्रशासन और मंदिर समिति ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। शुक्रवार को धाम के आसपास और पहुंच मार्ग से पुलिस ने अतिक्रमण हटाया। महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं के लिए विशेष पूजा-अर्चना, भजन संध्या और विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। रुद्राक्ष दर्शन और आध्यात्मिक कार्यक्रम महोत्सव के मुख्य आकर्षण होंगे। इसमें लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। इस वर्ष पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से कुबेरेश्वर धाम में ‘ग्रीन शिवरात्रि’ मनाई जाएगी। पर्यावरण संरक्षण की थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम के तहत महाशिवरात्रि पर देश-विदेश में एक करोड़ पौधे रोपे जाएंगे। पंडाल में एक साथ बैठ सकेंगे डेढ़ लाख श्रद्धालु
पंडित प्रदीप मिश्रा ने आयोजन स्थल के साथ-साथ अस्थाई भोजनशाला निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया। इस बार धाम पर 1 लाख 80 हजार स्क्वायर फीट का पंडाल बनाया गया है, जिसमें एक साथ करीब डेढ़ लाख श्रद्धालु बैठ सकेंगे। श्रद्धालुओं को 5 रुपए में 1 लीटर पानी की बोतल उपलब्ध होगी, और भोजन के लिए 10 एकड़ में भोजनशाला तैयार की गई है। अधिकारियों ने मंदिर समिति के पदाधिकारियों को कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। पुलिस ने मंदिर प्रांगण में एक स्थायी कॉरिडोर बनाने, नेशनल हाईवे पर आवागमन सुगम बनाने के लिए मार्ग परिवर्तित करने, वैकल्पिक मार्ग और हेलीपैड स्थल के संबंध में भी चर्चा की। परिसर में 256 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए
पंडित मिश्रा ने इस अवसर पर कहा कि भगवान शिव प्रकृति के आराध्य हैं। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु संकट को देखते हुए शिवरात्रि को पर्यावरण से जोड़ना अत्यंत आवश्यक है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कुबेरेश्वर धाम से रेलवे स्टेशन तक लगभग 20 अस्थायी अस्पताल बनाए जा रहे हैं। भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए रेलवे विभाग के सहयोग से विशेष ट्रेनों की व्यवस्था भी की गई है। सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए परिसर में 256 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। महोत्सव के दौरान 17 फरवरी को बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री विशेष रूप से कुबेरेश्वर धाम पहुंचेंगे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *