फतेहाबाद के घरों में पहुंच रहा सीवरेज का गंदा पानी:लोग पीकर पड़ रहे बीमार; स्थायी समाधान की रखी मांग

फतेहाबाद के घरों में पहुंच रहा सीवरेज का गंदा पानी:लोग पीकर पड़ रहे बीमार; स्थायी समाधान की रखी मांग

फतेहाबाद जिले में टोहाना शहर के चंडीगढ़ रोड स्थित वार्ड नंबर-3 की गुप्ता कॉलोनी सहित कई कॉलोनियों के निवासियों को पिछले कई दिनों से पीने के गंदे पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। मुख्य सड़क पर सीवरेज का गंदा पानी पेयजल आपूर्ति में मिल रहा है, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। कॉलोनी वासियों ने बताया कि इस समस्या के कारण उल्टी, डायरिया और बुखार के मरीज बढ़ रहे हैं। वार्ड के दिनेश कुमार, बबलू शर्मा, कृष्ण, मुकेश, लखमी राम, सुरेंद्र चावला और परमवीर ने कहा कि उन्होंने पब्लिक हेल्थ विभाग के SDO से कई बार संपर्क किया है। अधिकारी समस्या को ठीक करने आते हैं, लेकिन इसका कोई स्थायी समाधान नहीं हो रहा। भाजपा जिला प्रवक्ता की चेतावनी इस संबंध में भाजपा के जिला प्रवक्ता अनूप भारद्वाज ने बताया कि कई दिनों से लोग पीने के गंदे पानी की समस्या को लेकर उनके पास आ रहे हैं। उन्होंने SDO से बात की है, जिन्होंने समाधान का आश्वासन दिया है। भारद्वाज ने चेतावनी दी कि यदि समस्या का हल नहीं हुआ, तो इसे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और मुख्यमंत्री नायब सैनी के संज्ञान में लाया जाएगा। SDO ने कहा- टीम काम कर रही जन स्वास्थ्य विभाग के SDO दलविंदर ने बताया कि इस समस्या के समाधान के लिए टीम काम कर रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि आज ही समस्या का स्थायी समाधान कर दिया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *