जमुई में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई:चालक को नींद आने से हुआ हादसा, एक घायल; पटना रेफर

जमुई में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई:चालक को नींद आने से हुआ हादसा, एक घायल; पटना रेफर

जमुई-चकाई मुख्य मार्ग पर सोनो के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इस दुर्घटना में कार चालक समेत दो लोग घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर घायल को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। सोनो थाना पुलिस की मदद से घायलों को सोनो अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद एक घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे सदर अस्पताल रेफर किया गया। सदर अस्पताल में चिकित्सक डॉ. मृत्युंजय कुमार पंडित ने घायल की गंभीर हालत को देखते हुए उसे पटना रेफर कर दिया। कंपनी के काम से दरभंगा से कोलकाता जा रहे था युवक गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की पहचान पश्चिम बंगाल के बर्दवान जिले निवासी साहेब कुमार (45 वर्ष) के रूप में हुई है। घायल के सहयोगी ने बताया कि वे दोनों एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं और कंपनी के काम से दरभंगा से कोलकाता जा रहे थे। सोनो के पास पहुंचने पर चालक को नींद आ गई, जिससे तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। घायल साहेब कुमार ने बताया कि यदि चालक ने सीट बेल्ट लगाई होती तो नुकसान कम हो सकता था। सीट बेल्ट न लगाने के कारण कार का एयरबैग भी ठीक से सक्रिय नहीं हो पाया, जिससे चोटें गंभीर हो गईं। सोनो थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि घायलों को अस्पताल भेज दिया गया है। दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। जमुई-चकाई मुख्य मार्ग पर सोनो के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इस दुर्घटना में कार चालक समेत दो लोग घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर घायल को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। सोनो थाना पुलिस की मदद से घायलों को सोनो अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद एक घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे सदर अस्पताल रेफर किया गया। सदर अस्पताल में चिकित्सक डॉ. मृत्युंजय कुमार पंडित ने घायल की गंभीर हालत को देखते हुए उसे पटना रेफर कर दिया। कंपनी के काम से दरभंगा से कोलकाता जा रहे था युवक गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की पहचान पश्चिम बंगाल के बर्दवान जिले निवासी साहेब कुमार (45 वर्ष) के रूप में हुई है। घायल के सहयोगी ने बताया कि वे दोनों एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं और कंपनी के काम से दरभंगा से कोलकाता जा रहे थे। सोनो के पास पहुंचने पर चालक को नींद आ गई, जिससे तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। घायल साहेब कुमार ने बताया कि यदि चालक ने सीट बेल्ट लगाई होती तो नुकसान कम हो सकता था। सीट बेल्ट न लगाने के कारण कार का एयरबैग भी ठीक से सक्रिय नहीं हो पाया, जिससे चोटें गंभीर हो गईं। सोनो थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि घायलों को अस्पताल भेज दिया गया है। दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *