35 करोड़ की संपत्ति पर गरजा KDA का पीला पंजा, 6 घंटे तक चला बुलडोजर एक्शन

35 करोड़ की संपत्ति पर गरजा KDA का पीला पंजा, 6 घंटे तक चला बुलडोजर एक्शन

Kota Encroachment Demolished: कोटा विकास प्राधिकरण (केडीए) के अतिक्रमण निरोधक दस्ते और सिटी पुलिस की टीम की ओर से संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को कुन्हाड़ी क्षेत्र में रामनगर पत्थर मंडी में अवैध रूप से सरकारी भूमि पर बनाए गए मकानों को हटाया गया। करीब छह घंटे चली कार्रवाई के दौरान करीब 35 करोड़ रुपए के अतिक्रमण का निस्तारण किया गया।

केडीए सचिव मुकेश कुमार चौधरी ने बताया कि रामनगर पत्थर मंडी में सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण की शिकायत मिल रही थी। इस मामले में केडीए आयुक्त ममता तिवाड़ी के निर्देश पर शुक्रवार को केडीए टीम और पुलिस मौके पर पहुंची और सुबह करीब 10 बजे अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई।

करीब छह घंटे चली इस कार्रवाई के दौरान अवैध मकानों को केडीए की 5 जेसीबी मशीनों की सहायता से नष्ट किया गया और 3 डंपर की सहायता से मलबे को हटाया गया। कार्रवाई करते हुए रामनगर पत्थर मंडी के भीतर करीब 5000 वर्गफीट के 35 मकान व बाड़े हटाए गए।

अतिक्रमण मुक्त करवाई गई जमीन की कीमत करीब 35 करोड़ रुपए आंकी जा रही है। कार्रवाई के दौरान केडीए उपायुक्त हर्षित वर्मा, तहसीलदार सुरेन्द्र शर्मा, हिम्मत सिंह, पुलिस उपाधीक्षक डॉ.पूनम, केडीए थाना प्रभारी सत्यनारायण मीणा समेत कानूनगो मुरलीधर पारेता, इंजीनियर अंकित अग्रवाल, राहुल जैन, नांता व कुन्हाड़ी थाना प्रभारी समेत 120 पुलिसकर्मियों का जाप्ता और केडीए का अतिक्रमण निरोधक दस्ता मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *