Kota Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी के भावों में गिरावट जारी, आज भी जबरदस्त गिरे चांदी के दाम

Kota Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी के भावों में गिरावट जारी, आज भी जबरदस्त गिरे चांदी के दाम

Today Sarafa Market: कोटा सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के दामों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। बीते दिन आई बड़ी गिरावट के बाद आज फिर बाजार में नई दरें सामने आई हैं। चांदी और सोने दोनों के भाव में बदलाव ने निवेशकों और ग्राहकों का ध्यान खींचा है।

आज 7000 रुपए की गिरावट दर्ज

आज 6 फरवरी 2026 को कोटा सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के नए भाव जारी किए गए हैं। आज चांदी के दाम में फिर गिरावट देखने को मिली है। चांदी का भाव घटकर 2 लाख 53 हजार रुपए प्रति किलो पर आ गया है। सोने की बात करें तो केटबरी सोने का भाव आज 1 लाख 58 हजार 800 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है, जबकि शुद्ध सोना 1 लाख 59 हजार 600 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।

कल 27000 गिरे थे दाम

सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने-चांदी के भावों में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई थी। चांदी के दाम एक झटके में 27 हजार रुपए प्रति किलो टूट गए थे, जिसके बाद इसका भाव 2 लाख 60 हजार रुपए प्रति किलो पर आ गया था।
वहीं जेवराती सोने के भाव में 6 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट देखी गई थी। इसके बाद जेवराती सोना 1 लाख 59 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम और शुद्ध सोना 1 लाख 69 हजार 800 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। अचानक आई इस गिरावट से बाजार में हलचल मच गई थी और खरीदारों की संख्या बढ़ने लगी थी।

गिरते दामों के कारण पहुंच रहे ग्राहक

लगातार गिरते दामों के कारण सर्राफा बाजार में ग्राहकों की रुचि बढ़ती नजर आ रही है। ज्वेलरी खरीदने वाले लोगों के साथ-साथ निवेशक भी इस गिरावट को मौके के रूप में देख रहे हैं। सर्राफा व्यापारियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार, डॉलर की चाल और मांग-आपूर्ति के कारण आने वाले दिनों में भावों में और उतार-चढ़ाव संभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *