बागपत में डिलीवरी के दौरान महिला की मौत:परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया, पुलिस जांच जारी

बागपत में डिलीवरी के दौरान महिला की मौत:परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया, पुलिस जांच जारी

बागपत के बड़ौत नगर में डिलीवरी के दौरान एक 22 वर्षीय महिला की मौत हो गई। यह घटना देर रात कोताना रोड स्थित एक क्लीनिक पर हुई। महिला की पहचान जोहड़ी गांव निवासी प्रियंका (पत्नी भोला) के रूप में हुई है। नवजात बच्ची की हालत ठीक बताई जा रही है। परिजनों ने क्लीनिक के डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। उनका कहना है कि प्रियंका को देर रात क्लीनिक में भर्ती कराया गया था, लेकिन डिलीवरी के दौरान उचित उपचार नहीं मिला। परिजनों का आरोप है कि महिला को बार-बार इंजेक्शन दिए जा रहे थे, जिससे उसकी हालत बिगड़ती गई और अंततः उसकी मौत हो गई। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि डॉक्टरों ने महिला की मौत के बाद उसके शव को सड़क किनारे रखकर क्लीनिक बंद कर दिया। इस पर परिजनों ने क्लीनिक के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पति भोला ने बड़ौत कोतवाली में डॉक्टर के खिलाफ लापरवाही का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही महिला की मौत का सही कारण स्पष्ट हो पाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *