बुजुर्ग को बाइक ने मारी टक्कर, मौत:गोपालगंज में घर के दरवाजे पास खड़े थे, आरोपी मौके से भागा

बुजुर्ग को बाइक ने मारी टक्कर, मौत:गोपालगंज में घर के दरवाजे पास खड़े थे, आरोपी मौके से भागा

गोपालगंज के उचकागांव थाना क्षेत्र के मकसूदपुर गांव में एक सड़क हादसे में 65 साल के वृद्ध की मौत हो गई। गुरुवार रात एक बेकाबू बाइक सवार ने घर के पास खड़े वृद्ध को टक्कर मार दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और आरोपी बाइक ड्राइवर की तलाश जारी है। मृतक की पहचान मकसूदपुर गांव निवासी जगरनाथ महतो के रूप में हुई है। घटना गुरुवार रात की है जब जगरनाथ महतो एक तिलक समारोह में शामिल होकर अपने घर लौटे थे। वे अपने घर के दरवाजे के पास खड़े थे, तभी एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। ड्राइवर अपनी बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गया टक्कर लगने से जगरनाथ महतो मौके पर ही गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक ड्राइवर अपनी बाइक वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गया। परिजनों ने तत्काल घायल वृद्ध को मॉडल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा घटना की सूचना मिलने पर उचकागांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और बाद में परिजनों को सौंप दिया। इस हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने बाइक चालक की पहचान कर ली है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। गोपालगंज के उचकागांव थाना क्षेत्र के मकसूदपुर गांव में एक सड़क हादसे में 65 साल के वृद्ध की मौत हो गई। गुरुवार रात एक बेकाबू बाइक सवार ने घर के पास खड़े वृद्ध को टक्कर मार दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और आरोपी बाइक ड्राइवर की तलाश जारी है। मृतक की पहचान मकसूदपुर गांव निवासी जगरनाथ महतो के रूप में हुई है। घटना गुरुवार रात की है जब जगरनाथ महतो एक तिलक समारोह में शामिल होकर अपने घर लौटे थे। वे अपने घर के दरवाजे के पास खड़े थे, तभी एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। ड्राइवर अपनी बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गया टक्कर लगने से जगरनाथ महतो मौके पर ही गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक ड्राइवर अपनी बाइक वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गया। परिजनों ने तत्काल घायल वृद्ध को मॉडल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा घटना की सूचना मिलने पर उचकागांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और बाद में परिजनों को सौंप दिया। इस हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने बाइक चालक की पहचान कर ली है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *