छिंदवाड़ा में गुंडागर्दी करने पर 3 आरोपी गिरफ्तार:पैदल जुलूस निकालकर पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने का दिया संदेश

छिंदवाड़ा में गुंडागर्दी करने पर 3 आरोपी गिरफ्तार:पैदल जुलूस निकालकर पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने का दिया संदेश

छिंदवाड़ा के थाना जुन्नारदेव अंतर्गत पुलिस चौकी अंबाडा क्षेत्र में दहशत फैलाने वाले तीन लोगों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की। क्षेत्र में लोगों को डरा-धमकाकर माहौल खराब करने की शिकायत मिलने पर गुरुवार शाम को पुलिस ने केस दर्ज कर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। पुलिस ने विकास उर्फ मोनू कहार, आकाश उर्फ टिब्बू कहार और विशाल उर्फ झंडू कहार, तीनों निवासी वार्ड नंबर 17 अंबाडा, को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद पुलिस ने आरोपियों को पैदल क्षेत्र में ले जाकर कानून-व्यवस्था बनाए रखने का स्पष्ट संदेश दिया है पुलिस चौकी प्रभारी अंबाडा ने कहा कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की गुंडागर्दी और असामाजिक गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। कार्रवाई में निरीक्षक जगोतिन मसराम (थाना प्रभारी जुन्नारदेव), उप निरीक्षक संजय सोनवानी (चौकी प्रभारी अंबाडा), उप निरीक्षक मुकेश डोंगरे, आरक्षक रामअवतार तिवारी, आरक्षक नितेश पाल, आरक्षक योगेश जांगले और आरक्षक अमित सिडाम सहित थाना/चौकी स्टाफ शामिल रहा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *