सीवान के युवाओं और महिलाओं को रोजगार से जोड़ने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा एक अहम पहल की जा रही है। युवा, रोजगार और कौशल विकास विभाग के देखरेख में जिला नियोजनालय कार्यालय की ओर से मैरवा प्रखंड में 6 फरवरी को एक दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस जॉब कैंप का मुख्य उद्देश्य जिले के बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियों से जोड़कर उन्हें बेहतर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। जिला नियोजनालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस जॉब कैंप में दो नामी निजी कंपनियां—चैतन्य इंडिया फाइनांस क्रेडिट प्राइवेट लिमिटेड और एससीएम गारमेंट्स—भाग लेंगी। दोनों कंपनियां विभिन्न पदों के लिए योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेंगी। चैतन्य इंडिया फाइनांस की ओर से फील्ड जॉब से जुड़े पदों पर भर्ती की जाएगी, जबकि एससीएम गारमेंट्स द्वारा टेलर, चेकर, आयरिंग समेत अन्य तकनीकी एवं गैर-तकनीकी पदों के लिए साक्षात्कार लिया जाएगा। अन्य आवश्यक सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी कैंप में चयनित उम्मीदवारों को कंपनियों की ओर से आकर्षक वेतनमान के साथ-साथ अन्य आवश्यक सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी। यह जॉब कैंप खास तौर पर उन युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है, जो निजी क्षेत्र में नौकरी की तलाश कर रहे हैं और अपने करियर की बेहतर शुरुआत करना चाहते हैं। जिला नियोजनालय ने बताया कि इन पदों के लिए अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है। शैक्षणिक योग्यता के रूप में न्यूनतम 10वीं एवं 12वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है, जबकि स्नातक या उससे अधिक योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं। साक्षात्कार में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपने साथ शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो और अद्यतन बायोडाटा लाना आवश्यक होगा। जॉब कैंप में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की जिला नियोजन पदाधिकारी सुमित कुमार सिंह ने जिले के सभी पात्र युवाओं से इस जॉब कैंप में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि निजी क्षेत्र में रोजगार की संभावनाएं लगातार बढ़ रही हैं और इस तरह के जॉब कैंप युवाओं को सीधे रोजगार से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि यह पहल जिले में रोजगार सृजन को गति देगी और युवाओं के भविष्य को नई दिशा प्रदान करेगी। वर्तमान समय में जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के युवा बड़ी संख्या में रोजगार की तलाश में निजी क्षेत्र की ओर रुख कर रहे हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा लगातार ऐसे रोजगारोन्मुखी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि युवाओं को उनके ही जिले में रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराए जा सकें। सीवान के युवाओं और महिलाओं को रोजगार से जोड़ने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा एक अहम पहल की जा रही है। युवा, रोजगार और कौशल विकास विभाग के देखरेख में जिला नियोजनालय कार्यालय की ओर से मैरवा प्रखंड में 6 फरवरी को एक दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस जॉब कैंप का मुख्य उद्देश्य जिले के बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियों से जोड़कर उन्हें बेहतर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। जिला नियोजनालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस जॉब कैंप में दो नामी निजी कंपनियां—चैतन्य इंडिया फाइनांस क्रेडिट प्राइवेट लिमिटेड और एससीएम गारमेंट्स—भाग लेंगी। दोनों कंपनियां विभिन्न पदों के लिए योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेंगी। चैतन्य इंडिया फाइनांस की ओर से फील्ड जॉब से जुड़े पदों पर भर्ती की जाएगी, जबकि एससीएम गारमेंट्स द्वारा टेलर, चेकर, आयरिंग समेत अन्य तकनीकी एवं गैर-तकनीकी पदों के लिए साक्षात्कार लिया जाएगा। अन्य आवश्यक सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी कैंप में चयनित उम्मीदवारों को कंपनियों की ओर से आकर्षक वेतनमान के साथ-साथ अन्य आवश्यक सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी। यह जॉब कैंप खास तौर पर उन युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है, जो निजी क्षेत्र में नौकरी की तलाश कर रहे हैं और अपने करियर की बेहतर शुरुआत करना चाहते हैं। जिला नियोजनालय ने बताया कि इन पदों के लिए अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है। शैक्षणिक योग्यता के रूप में न्यूनतम 10वीं एवं 12वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है, जबकि स्नातक या उससे अधिक योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं। साक्षात्कार में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपने साथ शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो और अद्यतन बायोडाटा लाना आवश्यक होगा। जॉब कैंप में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की जिला नियोजन पदाधिकारी सुमित कुमार सिंह ने जिले के सभी पात्र युवाओं से इस जॉब कैंप में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि निजी क्षेत्र में रोजगार की संभावनाएं लगातार बढ़ रही हैं और इस तरह के जॉब कैंप युवाओं को सीधे रोजगार से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि यह पहल जिले में रोजगार सृजन को गति देगी और युवाओं के भविष्य को नई दिशा प्रदान करेगी। वर्तमान समय में जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के युवा बड़ी संख्या में रोजगार की तलाश में निजी क्षेत्र की ओर रुख कर रहे हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा लगातार ऐसे रोजगारोन्मुखी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि युवाओं को उनके ही जिले में रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराए जा सकें।


