बेतिया में बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा का चौथा दिन:आज अंग्रेजी और हिंदी विषयों की एग्जाम, कुल 64 परीक्षा केंद्र बनाए गए

बेतिया में बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा का चौथा दिन:आज अंग्रेजी और हिंदी विषयों की एग्जाम, कुल 64 परीक्षा केंद्र बनाए गए

बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा का आज चौथा दिन है। प्रथम पाली में अंग्रेजी और द्वितीय पाली में हिंदी विषय की परीक्षा आयोजित की जा रही है। परीक्षार्थियों के लिए सुबह 8:30 बजे से 9:00 बजे तक प्रवेश का समय निर्धारित था, जिसके भीतर सभी छात्र अपने केंद्रों पर पहुंच गए। प्रशासन परीक्षा को लेकर पूरी तरह सतर्क है और केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। परीक्षा के सफल आयोजन के लिए पश्चिम चंपारण जिले में कुल 64 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें सर्वाधिक 41 केंद्र बेतिया अनुमंडल में हैं, जबकि नरकटियागंज अनुमंडल में 12 और बगहा अनुमंडल में 11 केंद्र स्थापित किए गए हैं। दंडाधिकारी, पुलिस बल और परीक्षा पर्यवेक्षकों को तैनात किया कदाचार रोकने के लिए प्रत्येक केंद्र पर दंडाधिकारी, पुलिस बल और परीक्षा पर्यवेक्षकों को तैनात किया गया है। प्रशासन ने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष परीक्षा संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा का आज चौथा दिन है। प्रथम पाली में अंग्रेजी और द्वितीय पाली में हिंदी विषय की परीक्षा आयोजित की जा रही है। परीक्षार्थियों के लिए सुबह 8:30 बजे से 9:00 बजे तक प्रवेश का समय निर्धारित था, जिसके भीतर सभी छात्र अपने केंद्रों पर पहुंच गए। प्रशासन परीक्षा को लेकर पूरी तरह सतर्क है और केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। परीक्षा के सफल आयोजन के लिए पश्चिम चंपारण जिले में कुल 64 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें सर्वाधिक 41 केंद्र बेतिया अनुमंडल में हैं, जबकि नरकटियागंज अनुमंडल में 12 और बगहा अनुमंडल में 11 केंद्र स्थापित किए गए हैं। दंडाधिकारी, पुलिस बल और परीक्षा पर्यवेक्षकों को तैनात किया कदाचार रोकने के लिए प्रत्येक केंद्र पर दंडाधिकारी, पुलिस बल और परीक्षा पर्यवेक्षकों को तैनात किया गया है। प्रशासन ने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष परीक्षा संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *