बिहार में अब विधायकों, विधान पार्षदों, सरकारी कर्मचारियों को कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा दी जाएगी। बजट सत्र में विधानसभा में बीजेपी विधायक राघवेंद्र प्रताप के सवाल के जवाब के दौरान सरकार ने इसका ऐलान किया है। 8 मिनट में सरकार ने ये फैसला लिया। इससे प्रदेश के 10 लाख कर्मचारियों और उनके आश्रितों को फायदा मिलेगा। पहले सवाल-जवाब के दौरान सम्राट चौधरी ने कैशलेस इलाज पर बैठक की बात कही। स्पीकर ने भी बीजेपी विधायकों को कहा, कि 7 दिन में बैठक बुला रहे हैं। इसके बाद बीजेपी विधायक राघवेंद्र प्रताप अड़ गए। वहीं जाले से बीजेपी विधायक जीवेश मिश्रा भी मांग पर अड़ गए और कहा, सरकार यहीं है तो बैठक की क्या बात है। विधायक राघवेंद्र प्रताप ने कहा, सरकार यहीं है। मुख्यमंत्री भी बैठे हैं फिर बैठक की जरूरत क्या है। इसके बाद डिप्टी सीएम ने कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा दिए जाने का ऐलान किया। ऊपर क्लिक कर के देखिए पूरा वीडियो कैसे 8 मनिट में हुआ कैशलेस इलाज का ऐलान बिहार में अब विधायकों, विधान पार्षदों, सरकारी कर्मचारियों को कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा दी जाएगी। बजट सत्र में विधानसभा में बीजेपी विधायक राघवेंद्र प्रताप के सवाल के जवाब के दौरान सरकार ने इसका ऐलान किया है। 8 मिनट में सरकार ने ये फैसला लिया। इससे प्रदेश के 10 लाख कर्मचारियों और उनके आश्रितों को फायदा मिलेगा। पहले सवाल-जवाब के दौरान सम्राट चौधरी ने कैशलेस इलाज पर बैठक की बात कही। स्पीकर ने भी बीजेपी विधायकों को कहा, कि 7 दिन में बैठक बुला रहे हैं। इसके बाद बीजेपी विधायक राघवेंद्र प्रताप अड़ गए। वहीं जाले से बीजेपी विधायक जीवेश मिश्रा भी मांग पर अड़ गए और कहा, सरकार यहीं है तो बैठक की क्या बात है। विधायक राघवेंद्र प्रताप ने कहा, सरकार यहीं है। मुख्यमंत्री भी बैठे हैं फिर बैठक की जरूरत क्या है। इसके बाद डिप्टी सीएम ने कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा दिए जाने का ऐलान किया। ऊपर क्लिक कर के देखिए पूरा वीडियो कैसे 8 मनिट में हुआ कैशलेस इलाज का ऐलान


