मधेपुरा में भीषण आग से 6 घर जले:अलाव की चिंगारी से 10 लाख की संपत्ति राख, 30 बकरियां भी मरीं

मधेपुरा में भीषण आग से 6 घर जले:अलाव की चिंगारी से 10 लाख की संपत्ति राख, 30 बकरियां भी मरीं

मधेपुरा के भर्राही थाना क्षेत्र अंतर्गत दीनापट्टी वार्ड दो में गुरुवार की रात भीषण अगलगी की घटना हुई। जिसमें गजेंद्र यादव के तीन बेटों भूषण, रौशन और मनीष का सारा सामान जलकर राख हो गया। आग लगने से छह घर पूरी तरह जल गए। 10 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है। पीड़ित गजेंद्र यादव ने बताया कि गुरुवार की रात करीब 9 बजे वे लोग खाना खाकर सो गए थे। मवेशी के पास अलाव जल रहा था। रात करीब 10 बजे अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास के घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। रात का समय होने और हवा चलने के कारण आग तेजी से फैलती चली गई। 30 बकरियां भी आग में झुलसकर मर गई अगलगी में दो बाइक, मोटर, पटवन मशीन, जमीन के कागजात, घरेलू सामान, कपड़े और अनाज पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए। इसके अलावा इलाज के लिए घर में रखे गए 50 हजार रुपए नगद, ज्वेलरी और लगभग 30 बकरियां भी आग में झुलसकर मर गई। पीड़ित परिवार के अनुसार आग इतनी भयावह थी कि उन्हें घर से निकलने तक का समय नहीं मिला और वे किसी तरह अपनी जान बचाकर बाहर निकल पाए। ग्रामीणों ने शोर मचाकर आग बुझाने का प्रयास किया घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने शोर मचाकर आग बुझाने का प्रयास किया और पास के मोटर पंप से आग पर काबू पाने की कोशिश की। सूचना मिलने के बाद दमकल की गाड़ी भी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक अधिकांश घर और सामान जलकर राख हो चुके थे। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। परिवार के सामने अब रहने और खाने तक की समस्या पीड़ित गजेंद्र यादव और उनके परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के सामने अब रहने और खाने तक की समस्या उत्पन्न हो गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को अविलंब राहत सामग्री, मुआवजा और आवास सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। वहीं स्थानीय जनप्रतिनिधियों और भर्राही थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है और पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया गया है। मधेपुरा के भर्राही थाना क्षेत्र अंतर्गत दीनापट्टी वार्ड दो में गुरुवार की रात भीषण अगलगी की घटना हुई। जिसमें गजेंद्र यादव के तीन बेटों भूषण, रौशन और मनीष का सारा सामान जलकर राख हो गया। आग लगने से छह घर पूरी तरह जल गए। 10 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है। पीड़ित गजेंद्र यादव ने बताया कि गुरुवार की रात करीब 9 बजे वे लोग खाना खाकर सो गए थे। मवेशी के पास अलाव जल रहा था। रात करीब 10 बजे अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास के घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। रात का समय होने और हवा चलने के कारण आग तेजी से फैलती चली गई। 30 बकरियां भी आग में झुलसकर मर गई अगलगी में दो बाइक, मोटर, पटवन मशीन, जमीन के कागजात, घरेलू सामान, कपड़े और अनाज पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए। इसके अलावा इलाज के लिए घर में रखे गए 50 हजार रुपए नगद, ज्वेलरी और लगभग 30 बकरियां भी आग में झुलसकर मर गई। पीड़ित परिवार के अनुसार आग इतनी भयावह थी कि उन्हें घर से निकलने तक का समय नहीं मिला और वे किसी तरह अपनी जान बचाकर बाहर निकल पाए। ग्रामीणों ने शोर मचाकर आग बुझाने का प्रयास किया घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने शोर मचाकर आग बुझाने का प्रयास किया और पास के मोटर पंप से आग पर काबू पाने की कोशिश की। सूचना मिलने के बाद दमकल की गाड़ी भी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक अधिकांश घर और सामान जलकर राख हो चुके थे। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। परिवार के सामने अब रहने और खाने तक की समस्या पीड़ित गजेंद्र यादव और उनके परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के सामने अब रहने और खाने तक की समस्या उत्पन्न हो गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को अविलंब राहत सामग्री, मुआवजा और आवास सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। वहीं स्थानीय जनप्रतिनिधियों और भर्राही थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है और पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *