मौसम में लगातार बदलाव से किसान परेशान:फसलों को नुकसान की आशंका, कभी ठंड पड़ रही तो कभी अचानक तेज धूप निकल रही

मौसम में लगातार बदलाव से किसान परेशान:फसलों को नुकसान की आशंका, कभी ठंड पड़ रही तो कभी अचानक तेज धूप निकल रही

धार शहर में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है, जिससे आम लोग और किसान दोनों परेशान हैं। शुक्रवार को शहर का न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले गुरुवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और बुधवार को 11.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। तापमान में बार-बार हो रहे बदलाव के कारण मौसम कभी ठंडा तो कभी हल्का गर्म महसूस हो रहा है। मौसम की इस अस्थिरता के कारण लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। सुबह और शाम हल्की ठंड रहती है, जबकि दिन में धूप निकलने से तापमान में बढ़ोतरी महसूस की जा रही है। बदलते मौसम से किसानों की चिंता भी बढ़ गई है। गेहूं और चने की फसलों पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। किसान सुरेश गिरी गोस्वामी ने बताया कि यदि तापमान में यही उतार-चढ़ाव बना रहा, तो फसलों को नुकसान हो सकता है। किसान फिलहाल मौसम पर नजर बनाए हुए हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *