कटिहार मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के गरभेली तियरपाड़ा के पास फोरलेन पर हुए एक सड़क हादसे में एक निजी फाइनेंस कंपनी के कर्मी की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान भागलपुर निवासी आनंद कुमार सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, फोरलेन पर एक हाइवा वाहन सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे बाइक सवार आनंद कुमार सिंह ने पीछे से हाइवा में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और आनंद कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल होकर घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। कंपनी के काम से कटिहार आए हुए थे आनंद कुमार सिंह एक निजी फाइनेंस कंपनी में कार्यरत थे। वे कंपनी के काम से कटिहार आए हुए थे और देर रात बाइक से अपने घर भागलपुर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही मुफ्फसिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए कटिहार सदर अस्पताल भेज दिया। मुफ्फसिल थाना पुलिस मामले की जांच कर रही फिलहाल, मुफ्फसिल थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि हाइवा सड़क किनारे किस स्थिति में खड़ी थी और उसमें सुरक्षा संकेत या रिफ्लेक्टर लगे थे या नहीं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। कटिहार मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के गरभेली तियरपाड़ा के पास फोरलेन पर हुए एक सड़क हादसे में एक निजी फाइनेंस कंपनी के कर्मी की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान भागलपुर निवासी आनंद कुमार सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, फोरलेन पर एक हाइवा वाहन सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे बाइक सवार आनंद कुमार सिंह ने पीछे से हाइवा में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और आनंद कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल होकर घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। कंपनी के काम से कटिहार आए हुए थे आनंद कुमार सिंह एक निजी फाइनेंस कंपनी में कार्यरत थे। वे कंपनी के काम से कटिहार आए हुए थे और देर रात बाइक से अपने घर भागलपुर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही मुफ्फसिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए कटिहार सदर अस्पताल भेज दिया। मुफ्फसिल थाना पुलिस मामले की जांच कर रही फिलहाल, मुफ्फसिल थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि हाइवा सड़क किनारे किस स्थिति में खड़ी थी और उसमें सुरक्षा संकेत या रिफ्लेक्टर लगे थे या नहीं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


