सहरसा में एक सड़क हादसे में मजदूर की मौत हो गई। गुरुवार देर शाम हुई इस घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने बिहरा थाना क्षेत्र में सड़क जाम कर आगजनी की और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस के आश्वासन के बाद मामला शांत हो सका। मृतक की पहचान बिहरा थाना क्षेत्र के बिशनपुर वार्ड 08 निवासी भूटाय यादव के 36 वर्षीय पुत्र राजदीप यादव के रूप में हुई है। राजदीप मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके चार पुत्रियां और एक पुत्र है। देर शाम साइकिल से घर लौट रहा था राजदीप गुरुवार सुबह मजदूरी के लिए सहरसा गया था और देर शाम साइकिल से घर लौट रहा था। सहरसा सदर थाना क्षेत्र के भेलवा स्कूल के पास एक ट्रैक्टर ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। यह घटना उसके घर से करीब 3 किलोमीटर दूर हुई। ट्रैक्टर चालक मौके से फरार घटनास्थल पर पहुंचे ग्रामीणों ने देखा कि ट्रैक्टर चालक मौके से फरार था। परिजनों ने आरोप लगाया कि भेलवा गांव के संजय यादव सहित कुछ अन्य लोगों ने आरोपी ट्रैक्टर चालक को भागने में मदद की और घायल राजदीप को समय पर अस्पताल ले जाने से रोका, जिसके कारण इलाज में देरी हुई और उसकी मौत हो गई। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने बिशनपुर गांव में सड़क जाम कर आगजनी की और पुलिस प्रशासन से जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलने पर बिहरा और सहरसा सदर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। ट्रैफिक डीएसपी ओमप्रकाश ने लोगों को आश्वासन दिया कि मामले में दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी, जिसके बाद प्रदर्शन शांत हुआ। सहरसा में एक सड़क हादसे में मजदूर की मौत हो गई। गुरुवार देर शाम हुई इस घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने बिहरा थाना क्षेत्र में सड़क जाम कर आगजनी की और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस के आश्वासन के बाद मामला शांत हो सका। मृतक की पहचान बिहरा थाना क्षेत्र के बिशनपुर वार्ड 08 निवासी भूटाय यादव के 36 वर्षीय पुत्र राजदीप यादव के रूप में हुई है। राजदीप मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके चार पुत्रियां और एक पुत्र है। देर शाम साइकिल से घर लौट रहा था राजदीप गुरुवार सुबह मजदूरी के लिए सहरसा गया था और देर शाम साइकिल से घर लौट रहा था। सहरसा सदर थाना क्षेत्र के भेलवा स्कूल के पास एक ट्रैक्टर ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। यह घटना उसके घर से करीब 3 किलोमीटर दूर हुई। ट्रैक्टर चालक मौके से फरार घटनास्थल पर पहुंचे ग्रामीणों ने देखा कि ट्रैक्टर चालक मौके से फरार था। परिजनों ने आरोप लगाया कि भेलवा गांव के संजय यादव सहित कुछ अन्य लोगों ने आरोपी ट्रैक्टर चालक को भागने में मदद की और घायल राजदीप को समय पर अस्पताल ले जाने से रोका, जिसके कारण इलाज में देरी हुई और उसकी मौत हो गई। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने बिशनपुर गांव में सड़क जाम कर आगजनी की और पुलिस प्रशासन से जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलने पर बिहरा और सहरसा सदर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। ट्रैफिक डीएसपी ओमप्रकाश ने लोगों को आश्वासन दिया कि मामले में दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी, जिसके बाद प्रदर्शन शांत हुआ।


