दरभंगा में 7 फरवरी 2026 को एक दिवसीय नियोजन सह व्यवसायिक मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया जाएगा। युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग की ओर से आईटीआई रामनगर के कैंपस में मेला लगेगा। बिहार और देश के अलग-अलग हिस्सों से आई निजी कंपनियां युवाओं को रोजगार के अवसर देगी। करीब 1000 पदों पर भर्ती की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को 12,500 से 22,000 रुपए(सीटीसी) तक हर महीने सैलरी मिलेगी। इस नियोजन मेले में तकनीकी एवं गैर-तकनीकी क्षेत्रों से जुड़े लगभग 25 नियोजक भाग लेंगे। इनमें चैतन्य इंडिया फिन क्रेडिट प्राइवेट लिमिटेड, स्वतंत्र फाइनेंस, एलआईसी, एचआरवीएस, आमधने प्राइवेट लिमिटेड, शिव शक्ति एग्रीटेक, नवा भारत फर्टिलाइजर लिमिटेड, विजन इंडिया, रेट्रोफिट, जेप्टो, इलाइट फूड्स सहित अन्य कंपनियां शामिल हैं। इसके अलावा कई सरकारी विभाग भी अपनी योजनाओं के संबंध में मार्गदर्शन देंगे। अभ्यर्थियों से अपील सहायक निदेशक ने अधिक से अधिक अभ्यर्थियों से नियोजन मेले में भाग लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह मेला युवाओं के लिए रोजगार एवं करियर मार्गदर्शन का महत्वपूर्ण अवसर है। सभी योग्य अभ्यर्थियों से नियोजन मेले का लाभ उठाना चाहिए। दरभंगा में 7 फरवरी 2026 को एक दिवसीय नियोजन सह व्यवसायिक मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया जाएगा। युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग की ओर से आईटीआई रामनगर के कैंपस में मेला लगेगा। बिहार और देश के अलग-अलग हिस्सों से आई निजी कंपनियां युवाओं को रोजगार के अवसर देगी। करीब 1000 पदों पर भर्ती की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को 12,500 से 22,000 रुपए(सीटीसी) तक हर महीने सैलरी मिलेगी। इस नियोजन मेले में तकनीकी एवं गैर-तकनीकी क्षेत्रों से जुड़े लगभग 25 नियोजक भाग लेंगे। इनमें चैतन्य इंडिया फिन क्रेडिट प्राइवेट लिमिटेड, स्वतंत्र फाइनेंस, एलआईसी, एचआरवीएस, आमधने प्राइवेट लिमिटेड, शिव शक्ति एग्रीटेक, नवा भारत फर्टिलाइजर लिमिटेड, विजन इंडिया, रेट्रोफिट, जेप्टो, इलाइट फूड्स सहित अन्य कंपनियां शामिल हैं। इसके अलावा कई सरकारी विभाग भी अपनी योजनाओं के संबंध में मार्गदर्शन देंगे। अभ्यर्थियों से अपील सहायक निदेशक ने अधिक से अधिक अभ्यर्थियों से नियोजन मेले में भाग लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह मेला युवाओं के लिए रोजगार एवं करियर मार्गदर्शन का महत्वपूर्ण अवसर है। सभी योग्य अभ्यर्थियों से नियोजन मेले का लाभ उठाना चाहिए।


