Gold-Silver Price: सोना-चांदी में रिकॉर्डतोड़ गिरावट जारी, शादी के सीज़न में हर दिन कम हो रहे भाव

Gold-Silver Price: सोना-चांदी में रिकॉर्डतोड़ गिरावट जारी, शादी के सीज़न में हर दिन कम हो रहे भाव

पिछले महीने सोना और चांदी की कीमतों (Gold-Silver Price) में बंपर उछाल देखने को मिला। हालांकि पिछले एक हफ्ते से सोना और चांदी की कीमतों में रिकॉर्डतोड़ गिरावट देखने को मिल रही है। घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय सर्राफा बाजार में सोना और चांदी के भाव में हर दिन गिरावट आ रही है। इतना ही नहीं, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में भी सोना और चांदी रोज़ गिर रहा है और यह सिलसिला अभी भी बरकरार है।

सोने की आज की कीमत

पिछले 24 घंटे में सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिली है। आज, शुक्रवार, 6 फरवरी को .मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज चार्ट में सोने की कीमत गिरकर 1,50,386 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गई है।

चांदी की आज की कीमत

पिछले 24 घंटे में चांदी की कीमत में भारी गिरावट देखने को मिली है। आज, शुक्रवार, 6 फरवरी को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज चार्ट में चांदी की कीमत गिरकर 2,33,613 रुपये प्रति किलो पहुंच गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *