हमीरपुर में कार दुर्घटनाग्रस्त, पूर्व सैनिक की मौत:दो घायल, 300 फुट गहरी खाई में गिरी, शादी समारोह में जाते वक्त हादसा

हमीरपुर में कार दुर्घटनाग्रस्त, पूर्व सैनिक की मौत:दो घायल, 300 फुट गहरी खाई में गिरी, शादी समारोह में जाते वक्त हादसा

हिमाचल के हमीरपुर जिले के सुजानपुर में बीती शाम को एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें एक पूर्व सैनिक की मौत हो गई, जबकि कार में सवार 2 अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। घायलों का सुजानपुर अस्पताल में उपचार चल रहा है। यह हादसा सुजानपुर के कक्कड़ गांव के पास हुआ। कार अनियंत्रित होने के बाद सड़क से करीब 300 फीट गहरी खाई में जा गिरी। ग्रामीणों ने जैसे ही कार गिरने की आवाज सुनी तो लोग घरों से बाहर भागे और घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद ग्रामीण राहत एवं बचाव कार्य में जुटे और पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई। शादी समारोह में जा रहे थे लोग स्थानीय निवासी वीरेंद्र ठाकुर कार में सवार तीनों व्यक्ति एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। कक्कड़ गांव के पास उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें झोकर गांव निवासी पूर्व सैनिक देशराज की मौके पर ही मौत हो गई। राजस्थान निवासी विक्की और किन्नौर के राजू को गंभीर चोटें आई है। दोनों अस्पताल में उपचाराधीन है। वहीं मृतक के शव आज पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। इसके बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *