सीधी कलेक्टर ने अवैध खनन पर सख्ती के निर्देश:आदतन माफियाओं पर जिला बदर, NSA की कार्रवाई; 7 दिन का अभियान

सीधी कलेक्टर ने अवैध खनन पर सख्ती के निर्देश:आदतन माफियाओं पर जिला बदर, NSA की कार्रवाई; 7 दिन का अभियान

सीधी कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी ने अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने आदतन माफियाओं पर जिला बदर और राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत कार्रवाई करने को कहा है। यह निर्देश जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक में दिए गए। कलेक्टर ने सभी एसडीएम को अवैध खनन और परिवहन में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। टास्क फोर्स की बैठक में लिए फैसले उन्होंने क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी को अवैध गतिविधियों में संलिप्त वाहनों के पंजीकरण रद्द करने का भी निर्देश दिया। बैठक में पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी, वनमण्डलाधिकारी प्रीति अहिरवार, समस्त अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, तहसीलदार और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। सात दिवसीय अभियान चलाकर कार्रवाई करने के निर्देश टास्क फोर्स को सात दिवसीय विशेष अभियान चलाकर अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ सघन कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर ने सिंगरौली, शहडोल और छत्तीसगढ़ से होने वाले अवैध खनन और परिवहन को रोकने के लिए भी नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा संभागायुक्त को वस्तुस्थिति से अवगत कराने को कहा। अभियान के सात दिन बाद प्रस्तावित बैठक में कार्रवाई की जानकारी प्रस्तुत करनी होगी। बैठक की शुरुआत में प्रभारी अधिकारी (खनि शाखा) कपिलमुनि शुक्ला ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण से संबंधित 152 दर्ज प्रकरणों की जानकारी दी। उन्होंने पूर्व वर्षों की तुलना और अवैध उत्खनन स्थलों व परिवहन मार्गों की अद्यतन स्थिति से भी अवगत कराया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *