टी-20 वर्ल्ड कप शनिवार से शुरू हो रहा है। इनमें 20 टीमों के 300 प्लेयर्स हिस्सा लेंगे। भारत और श्रीलंका की मेजबानी में हो रहे इस टूर्नामेंट में 48 फीसदी खिलाड़ी 30 साल की उम्र पार कर चुके हैं। कनाडा के युवराज समरा इस टूर्नामेंट के सबसे युवा खिलाड़ी हैं। वे 19 साल, 107 दिन के हैं। वहीं, ओमान के मोहम्मद नदीम सबसे उम्रदराज हैं। उनकी उम्र 43 साल, 117 दिन है। टीमों में अफगानिस्तान और नेपाल की टीमें सबसे युवा हैं, दोनों की औसत आयु 25-25 साल है। जबकि न्यूजीलैंड और USA की टीमें सबसे उम्रदराज हैं। इनमें औसत आयु 31-31 साल है। इस स्टोरी में हम टी-20 वर्ल्ड कप खेल रहे प्लेयर्स की एज का एनालिसिस कर रहे हैं। शुरुआत करते हैं टूर्नामेंट से… ग्रुप-ए: USA सबसे उम्रदराज; भारत के 8 खिलाड़ी 30+
इस ग्रुप में USA सबसे उम्रदराज है, जबकि नामीबिया की टीम सबसे युवा है। USA की औसत उम्र 31 साल है, जबकि नामीबिया की महज 26 साल है। इस ग्रुप में 75 खिलाड़ी हैं, इनमें से 32 प्लेयर्स 30 से 35 साल के बीच हैं। 32 ही प्लेयर्स 35 से 40 साल के हैं। सिर्फ एक प्लेयर 40 साल से ज्यादा का है। ग्रुप-बी: ओमान सबसे उम्रदराज, नदीम 43 साल के हैं
75 खिलाड़ियों के इस ग्रुप में सबसे ज्यादा 26 खिलाड़ी 25 से 30 साल के बीच के हैं। सबसे कम 11 खिलाड़ी 35 से 40 साल के हैं। एक प्लेयर ने 40 साल की उम्र पार कर ली है।
इस ग्रुप में सबसे उम्रदराज टीम ओमान है, जिसकी औसत उम्र 31 साल है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया की औसत उम्र 30 साल है। श्रीलंका की औसत उम्र सबसे कम 27 साल है। ग्रुप-सी: सबसे युवा ग्रुप, टीमों की औसत उम्र 30 से कम
यह टूर्नामेंट का सबसे युवा ग्रुप है। इस ग्रुप में शामिल सभी टीमों की औसत उम्र 30 साल से कम है। इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, इटली और स्कॉटलैंड की औसत उम्र 29 साल है। जबकि नेपाल की एवरेज एज 25 साल है। इस ग्रुप के 41 खिलाड़ी 30 साल से कम के हैं। इनमें दो प्लेयर्स 19-19 साल के हैं। 35 से 40 साल के बीच के 31 खिलाड़ी हैं। केवल एक खिलाड़ी 40 साल से ज्यादा का है। ग्रुप-डी: NZ उम्रदराज, 4 टीमों की एवरेज एज 30 से कम
इस ग्रुप में 4 टीमों की एवरेज एज 30 साल से कम है। इनमें साउथ अफ्रीका, अफगानिस्तान, UAE और कनाडा शामिल हैं। न्यूजीलैंड ही इकलौती ऐसी टीम है, जिसकी औसत आयु 30 पार है। 31 साल की एवरेज एज वाली न्यूजीलैंड इस टूर्नामेंट की सबसे उम्रदराज टीमों में शामिल हैं। पिछली 2 वर्ल्ड चैंपियन की एवरेज एज जानिए _____________________________________ स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल आज IND vs ENG:10वीं बार खिताबी मुकाबले में भारत, 2022 में इंग्लैंड को हराकर 5वीं बार चैंपियन बना था अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में आज 5 बार की चैंपियन भारत के सामने इंग्लैंड की चुनौती होगी। खिताबी मुकाबला हरारे स्पोर्ट्स क्लब में दोपहर 1 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 12:30 बजे किया जाएगा। पूरी खबर पढ़ें…
टूर्नामेंट के 300 खिलाड़ियों का एज एनालिसिस:भारत के 8 प्लेयर्स की उम्र 30 पार, अफगानिस्तान-नेपाल सबसे यंग टीमें


