किशनगंज में छात्रा का खेत में मिला शव:प्रेम प्रसंग में वारदात की आशंका, 2 दिन से थी लापता

किशनगंज में छात्रा का खेत में मिला शव:प्रेम प्रसंग में वारदात की आशंका, 2 दिन से थी लापता

किशनगंज में दसवीं क्लास की छात्रा का शव खेत में मिला है। मृतका 2 दिनों से लापता थी। मृत छात्रा के पिता खेत में काम करने गए थे तब उन्होंने बेटी का शव देखा और पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची कोचाधामन थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। यह मामला किशनगंज के कोचाधामन थाना क्षेत्र में हुई। मृतका स्थानीय स्कूल में ही पढ़ती थी। पिता ने बेटी की हत्या का आरोप लगाया मृतका के पिता ने पुलिस को दिए अपने बयान में बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। इस आधार पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। कोचाधामन थाना अध्यक्ष रंजय कुमार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह प्रेम प्रसंग का मामला प्रतीत होता है। शव के गले पर दबाव के निशान मिले पुलिस के अनुसार, शव के गले पर दबाव के निशान मिले हैं, जिससे गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि घटनास्थल पर लूटपाट या अन्य किसी तरह की लापरवाही के कोई निशान नहीं मिले हैं, जिससे यह वारदात किसी परिचित या प्रेमी द्वारा किए जाने की संभावना है। दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और न्याय की मांग परिवार ने दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और न्याय की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है। आसपास के गांवों के लोगों और मृतका के दोस्तों-परिचितों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिससे मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। किशनगंज में दसवीं क्लास की छात्रा का शव खेत में मिला है। मृतका 2 दिनों से लापता थी। मृत छात्रा के पिता खेत में काम करने गए थे तब उन्होंने बेटी का शव देखा और पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची कोचाधामन थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। यह मामला किशनगंज के कोचाधामन थाना क्षेत्र में हुई। मृतका स्थानीय स्कूल में ही पढ़ती थी। पिता ने बेटी की हत्या का आरोप लगाया मृतका के पिता ने पुलिस को दिए अपने बयान में बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। इस आधार पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। कोचाधामन थाना अध्यक्ष रंजय कुमार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह प्रेम प्रसंग का मामला प्रतीत होता है। शव के गले पर दबाव के निशान मिले पुलिस के अनुसार, शव के गले पर दबाव के निशान मिले हैं, जिससे गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि घटनास्थल पर लूटपाट या अन्य किसी तरह की लापरवाही के कोई निशान नहीं मिले हैं, जिससे यह वारदात किसी परिचित या प्रेमी द्वारा किए जाने की संभावना है। दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और न्याय की मांग परिवार ने दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और न्याय की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है। आसपास के गांवों के लोगों और मृतका के दोस्तों-परिचितों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिससे मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *