IND vs ENG U19 World Cup Final Live Telecast: छठा अंडर 19 वर्ल्ड कप जीतने उतरेगी टीम इंडिया, इतने बजे से शुरू होगा मैच, जानें कब, कहां और कैसे देखें मैच

IND vs ENG U19 World Cup Final Live Telecast: छठा अंडर 19 वर्ल्ड कप जीतने उतरेगी टीम इंडिया, इतने बजे से शुरू होगा मैच, जानें कब, कहां और कैसे देखें मैच

India vs England, Final, Under 19 World Cup Live Streaming: अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 का फ़ाइनल मुक़ाबला पांच बार की चैम्पियन भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा। यह मुक़ाबला जिम्बाब्वे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। आयुष म्हात्रे और वैभव सूर्यवंशी जैसे स्टार खिलाड़ियों से भरी भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में रिकॉर्ड छठा खिताब जीतने के इरादे से उतरेगा। आइए जानते हैं कि आप कब कहां और कैसे देख सकते हैं अंडर 19 वर्ल्ड कप का फ़ाइनल मुक़ाबला।

Under 19 World Cup: कब खेला जाएगा अंडर 19 वर्ल्ड कप का फ़ाइनल मैच?
अंडर 19 वर्ल्ड कप का फ़ाइनल मुक़ाबला और भारत और इंग्लैंड बीच शुक्रवार 6 फरवरी यानी आज खेला जाएगा।

Under 19 World Cup: कहां खेला जाएगा भारत और के इंग्लैंड के बीच फ़ाइनल मैच?
भारत और इंग्लैंड के बीच यह मुक़ाबला जिम्बाब्वे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा।

Under 19 World Cup: कब शुरू होगा भारत और के इंग्लैंड का फ़ाइनल मुकाबला?
भारत और इंग्लैंड का फ़ाइनल मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजे से खेला जाएगा। इस मैच का टॉस 12.30 बजे होगा।

Under 19 World Cup: कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होंगे अंडर 19 वर्ल्ड कप का फ़ाइनल मैच?
अंडर 19 वर्ल्ड कप के प्रसारण का अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है। आप स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनल पर हिंदी और इंग्लिश के अलावा देश की अन्य भाषाओं में कमेंट्री के साथ यह मैच देख सकते हैं।

Under 19 World Cup: फोन या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में जियो हॉटस्टार ऐप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा आप मैच से जुड़ी खबरें, लाइव अपडेट्स और रिकॉर्ड्स www.patrika.com पर भी पढ़ सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *