नावकोठी| समकालीन अभियान के तहत नावकोठी पुलिस ने विभिन्न गांवों से दो वारंटी तथा एक वांछित को गिरफ्तार कर कोर्ट भेज दिया है। प्रशिक्षु एसडीपीओ सह थानाध्यक्ष अमरजीत तिवारी ने बताया कि गिरफ्तार वांछित पहसारा के गोपाल झा का पुत्र मंटून झा है। उसपर नावकोठी थाने में 13/26 के तहत जानलेवा हमला करने का प्राथमिकी गाँव के ही फूलपरी देवी ने अंकित करवाई थी। कांड अंकित तिथि के बाद वह फरार चल रहा था। वही वारंटी पहसारा पूर्वी पंचायत के पीर नगर के राम प्रकाश पासवान तथा मो. फिरोज है। मो. फिरोज नीलाम बंध के तहत दर्ज मामला 21/22 तथा राम प्रकाश पासवान थाना कांड संख्या 72/11 के तहत नामजद था। दोनों कोर्ट में लंबे समय से अपनी हाजिरी नहीं दे रहे थे। कोर्ट ने इनके विरूद्ध गिरफ्तारी वारंट निर्गत किया था। नावकोठी| समकालीन अभियान के तहत नावकोठी पुलिस ने विभिन्न गांवों से दो वारंटी तथा एक वांछित को गिरफ्तार कर कोर्ट भेज दिया है। प्रशिक्षु एसडीपीओ सह थानाध्यक्ष अमरजीत तिवारी ने बताया कि गिरफ्तार वांछित पहसारा के गोपाल झा का पुत्र मंटून झा है। उसपर नावकोठी थाने में 13/26 के तहत जानलेवा हमला करने का प्राथमिकी गाँव के ही फूलपरी देवी ने अंकित करवाई थी। कांड अंकित तिथि के बाद वह फरार चल रहा था। वही वारंटी पहसारा पूर्वी पंचायत के पीर नगर के राम प्रकाश पासवान तथा मो. फिरोज है। मो. फिरोज नीलाम बंध के तहत दर्ज मामला 21/22 तथा राम प्रकाश पासवान थाना कांड संख्या 72/11 के तहत नामजद था। दोनों कोर्ट में लंबे समय से अपनी हाजिरी नहीं दे रहे थे। कोर्ट ने इनके विरूद्ध गिरफ्तारी वारंट निर्गत किया था।


