परिसीमन बदले बिना यदि आरक्षण रोस्टर बदला गया तो अदालत जाएंगे : मुखिया संघ

सिटी िरपोर्टर| बेगूसराय जिला मुखिया संघ की एक विशेष बैठक आयोजित की गई, जिसमें बिहार सरकार की नीतियों के खिलाफ कड़ा आक्रोश व्यक्त किया गया। बैठक में ध्वनि मत से कई प्रस्ताव पारित किए गए और साफ शब्दों में चेतावनी दी गई कि यदि मांगों की अनदेखी जारी रही तो आंदोलन सड़क पर उतरेगा। बैठक में कहा गया कि जिले के कई मुखिया अपनी जान को लेकर असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। सुरक्षा के मद्देनजर शस्त्र लाइसेंस के लिए जिला पदाधिकारी कार्यालय में दिए गए आवेदन लंबे समय से लंबित हैं। प्रस्ताव पारित कर निर्णय लिया गया कि शस्त्र निर्गत कराने को लेकर मुखिया संघ का एक शिष्टमंडल शीघ्र ही जिला पदाधिकारी से मिलेगा। यदि अनुरोध के बावजूद आवेदन निष्पादित नहीं हुए, तो पूरा जिला मुखिया संघ जिला समाहरणालय के गेट पर धरना देगा। एक अन्य प्रस्ताव में स्पष्ट किया गया कि जब तक पंचायतों का परिसीमन नहीं किया जाता, तब तक पंचायतों में रोस्टर बदला जाना पूरी तरह गलत है। संघ ने चेतावनी दी कि यदि बिना परिसीमन कराए रोस्टर में बदलाव किया गया, तो मामला पटना उच्च न्यायालय में दायर किया जाएगा। बैठक को संबोधित करते हुए मुखिया संघ के प्रदेश सचिव रमेश सिंह ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री बनने के बाद से नीतीश कुमार पंचायती राज व्यवस्था को कमजोर कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हालात यह हैं कि जिला परिषद अध्यक्ष को अपने ही कार्यपालक पदाधिकारी के खिलाफ अनशन पर बैठना पड़ रहा है। बीडीओ प्रमुखों की बात नहीं सुनते और मुखिया अपनी सुरक्षा के लिए आर्म्स लाइसेंस का आवेदन देकर भटकने को मजबूर हैं, लेकिन अधिकारी कोई ठोस पहल नहीं कर रहे। जिला मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष अहसन ने कहा कि जनप्रतिनिधियों के अधिकारों में लगातार कटौती की जा रही है, लेकिन अधिकारों की इस लड़ाई में मुखिया संघ पीछे नहीं हटेगा। वहीं जिला मुखिया संघ के जिला सचिव प्रतिनिधि अरविंद राय ने कहा कि पदाधिकारी निरंकुश हो चुके हैं। मुखिया जनता की सेवा में दिन-रात काम करता है, लेकिन अधिकारी अपना रवैया बदलने को तैयार नहीं हैं। ऐसे में अपने हक के लिए जिला पदाधिकारी को लगातार पत्र देना और दबाव बनाना जरूरी है।
बैठक में कोषाध्यक्ष इजहार, बछवाड़ा मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष अमरजीत सिंह, बखरी प्रखंड अध्यक्ष नंदकिशोर तांती, छौड़ाही प्रखंड अध्यक्ष रामसेवक पासवान, बीरपुर प्रखंड अध्यक्ष रामप्रवेश, साहेबपुर कमाल अध्यक्ष सुबोध यादव, बखरी प्रखंड मुखिया संघ के सचिव योगेंद्र राय आदि थे। सिटी िरपोर्टर| बेगूसराय जिला मुखिया संघ की एक विशेष बैठक आयोजित की गई, जिसमें बिहार सरकार की नीतियों के खिलाफ कड़ा आक्रोश व्यक्त किया गया। बैठक में ध्वनि मत से कई प्रस्ताव पारित किए गए और साफ शब्दों में चेतावनी दी गई कि यदि मांगों की अनदेखी जारी रही तो आंदोलन सड़क पर उतरेगा। बैठक में कहा गया कि जिले के कई मुखिया अपनी जान को लेकर असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। सुरक्षा के मद्देनजर शस्त्र लाइसेंस के लिए जिला पदाधिकारी कार्यालय में दिए गए आवेदन लंबे समय से लंबित हैं। प्रस्ताव पारित कर निर्णय लिया गया कि शस्त्र निर्गत कराने को लेकर मुखिया संघ का एक शिष्टमंडल शीघ्र ही जिला पदाधिकारी से मिलेगा। यदि अनुरोध के बावजूद आवेदन निष्पादित नहीं हुए, तो पूरा जिला मुखिया संघ जिला समाहरणालय के गेट पर धरना देगा। एक अन्य प्रस्ताव में स्पष्ट किया गया कि जब तक पंचायतों का परिसीमन नहीं किया जाता, तब तक पंचायतों में रोस्टर बदला जाना पूरी तरह गलत है। संघ ने चेतावनी दी कि यदि बिना परिसीमन कराए रोस्टर में बदलाव किया गया, तो मामला पटना उच्च न्यायालय में दायर किया जाएगा। बैठक को संबोधित करते हुए मुखिया संघ के प्रदेश सचिव रमेश सिंह ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री बनने के बाद से नीतीश कुमार पंचायती राज व्यवस्था को कमजोर कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हालात यह हैं कि जिला परिषद अध्यक्ष को अपने ही कार्यपालक पदाधिकारी के खिलाफ अनशन पर बैठना पड़ रहा है। बीडीओ प्रमुखों की बात नहीं सुनते और मुखिया अपनी सुरक्षा के लिए आर्म्स लाइसेंस का आवेदन देकर भटकने को मजबूर हैं, लेकिन अधिकारी कोई ठोस पहल नहीं कर रहे। जिला मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष अहसन ने कहा कि जनप्रतिनिधियों के अधिकारों में लगातार कटौती की जा रही है, लेकिन अधिकारों की इस लड़ाई में मुखिया संघ पीछे नहीं हटेगा। वहीं जिला मुखिया संघ के जिला सचिव प्रतिनिधि अरविंद राय ने कहा कि पदाधिकारी निरंकुश हो चुके हैं। मुखिया जनता की सेवा में दिन-रात काम करता है, लेकिन अधिकारी अपना रवैया बदलने को तैयार नहीं हैं। ऐसे में अपने हक के लिए जिला पदाधिकारी को लगातार पत्र देना और दबाव बनाना जरूरी है।
बैठक में कोषाध्यक्ष इजहार, बछवाड़ा मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष अमरजीत सिंह, बखरी प्रखंड अध्यक्ष नंदकिशोर तांती, छौड़ाही प्रखंड अध्यक्ष रामसेवक पासवान, बीरपुर प्रखंड अध्यक्ष रामप्रवेश, साहेबपुर कमाल अध्यक्ष सुबोध यादव, बखरी प्रखंड मुखिया संघ के सचिव योगेंद्र राय आदि थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *