भास्कर न्यूज | बक्सर जीडी मिश्रा इंस्टीट्यूट ऑफ हायर स्टडीज में संस्थान की शैक्षणिक एवं साहित्यिक पत्रिका ‘नव परिवर्तन’ का विमोचन हुआ। इस अवसर पर पटना विश्वविद्यालय के प्रख्यात शिक्षाविद् प्रो अतुल आदित्य पाण्डेय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में रजत जायसवाल, डॉ. तनवीर फरीदी, भरत प्रसाद एवं सरोज सिंह मौजूद रहे। पत्रिका विमोचन समारोह की अध्यक्षता महाविद्यालय के सचिव प्रदीप मिश्र ने की। कार्यक्रम में महाविद्यालय के मेंटोर डॉ. राजेश्वर मिश्रा एवं प्राचार्य डॉ. जयराम चौधरी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने ‘नव परिवर्तन’ पत्रिका को विद्यार्थियों की सृजनात्मक प्रतिभा, बौद्धिक विमर्श एवं अकादमिक उन्नयन का सशक्त माध्यम बताते हुए इसके नियमित प्रकाशन की सराहना की। प्रो. अतुल आदित्य पाण्डेय ने कहा कि ऐसी पत्रिकाएं शिक्षार्थियों को चिंतन, अभिव्यक्ति एवं नवाचार के लिए प्रेरित करती हैं तथा शैक्षणिक वातावरण को समृद्ध बनाती हैं। मौके पर दीपक पाठक और रितिका पाल, फाउंडेशन स्कूल के प्रधानाचार्य मनोज त्रिगुण, बरुन, संजीव, राजीव पाठक, सुनील मिश्रा, अरविंद सिंह, अजय पाल, प्रकाश मिश्रा, प्रभाष आदि थे। भास्कर न्यूज | बक्सर जीडी मिश्रा इंस्टीट्यूट ऑफ हायर स्टडीज में संस्थान की शैक्षणिक एवं साहित्यिक पत्रिका ‘नव परिवर्तन’ का विमोचन हुआ। इस अवसर पर पटना विश्वविद्यालय के प्रख्यात शिक्षाविद् प्रो अतुल आदित्य पाण्डेय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में रजत जायसवाल, डॉ. तनवीर फरीदी, भरत प्रसाद एवं सरोज सिंह मौजूद रहे। पत्रिका विमोचन समारोह की अध्यक्षता महाविद्यालय के सचिव प्रदीप मिश्र ने की। कार्यक्रम में महाविद्यालय के मेंटोर डॉ. राजेश्वर मिश्रा एवं प्राचार्य डॉ. जयराम चौधरी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने ‘नव परिवर्तन’ पत्रिका को विद्यार्थियों की सृजनात्मक प्रतिभा, बौद्धिक विमर्श एवं अकादमिक उन्नयन का सशक्त माध्यम बताते हुए इसके नियमित प्रकाशन की सराहना की। प्रो. अतुल आदित्य पाण्डेय ने कहा कि ऐसी पत्रिकाएं शिक्षार्थियों को चिंतन, अभिव्यक्ति एवं नवाचार के लिए प्रेरित करती हैं तथा शैक्षणिक वातावरण को समृद्ध बनाती हैं। मौके पर दीपक पाठक और रितिका पाल, फाउंडेशन स्कूल के प्रधानाचार्य मनोज त्रिगुण, बरुन, संजीव, राजीव पाठक, सुनील मिश्रा, अरविंद सिंह, अजय पाल, प्रकाश मिश्रा, प्रभाष आदि थे।


