लखनऊ में ब्रह्माकुमारीज़ का कौशल विकास कार्यशाला:महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 5 और 9 फरवरी को निशुल्क प्रशिक्षण

लखनऊ में ब्रह्माकुमारीज़ का कौशल विकास कार्यशाला:महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 5 और 9 फरवरी को निशुल्क प्रशिक्षण

लखनऊ में महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के उद्देश्य से ब्रह्माकुमारीज़ ने एक सराहनीय पहल की है। ब्रह्माकुमारीज़ राजयोग प्रशिक्षण केंद्र, गुलजार उपवन, सुल्तानपुर रोड की ओर से 5 और 9 फरवरी को एक निशुल्क कौशल विकास कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला राजयोगिनी राधा दीदी की प्रेरणा से संपन्न हो रही है, जिसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं की आंतरिक शक्ति को जागृत कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। इस कार्यक्रम के दौरान ब्रह्माकुमारीज़ ने यह संदेश दिया कि महिला केवल परिवार की जिम्मेदारियां निभाने वाली नहीं, बल्कि समाज निर्माण की एक मजबूत आधारशिला है। राजयोग के माध्यम से महिलाओं में सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास और सेवा भावना विकसित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इससे महिलाएं मानसिक रूप से सशक्त होकर जीवन की विभिन्न चुनौतियों का सामना करने में सक्षम होंगी। महिलाओं को नए कौशल के लिए प्रेरित किया कार्यशाला के सह-आयोजन और समन्वय की जिम्मेदारी लघु उद्योग भारती की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं इनर व्हील क्लब लखनऊ ट्रांसगोमती की चार्टर प्रेसिडेंट रीता मित्तल ने संभाली है। इस अवसर पर लघु उद्योग भारती महिला इकाई की सचिव प्रियंका वर्मा और इनर व्हील क्लब लखनऊ ट्रांसगोमती की अध्यक्ष सुनीता रमन ने महिलाओं को नए कौशल सीखकर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। 9 फरवरी को निशुल्क मेडिकल कैंप इस कार्यशाला में महिलाओं को सॉफ्ट टॉय निर्माण, मेहंदी कला, टेराकोटा सज्जा, फैब्रिक पेंटिंग, पेपर फ्लावर बनाना, मिट्टी से गणेश मूर्ति निर्माण और आर्टिफिशियल ज्वेलरी डिजाइनिंग जैसे कई उपयोगी हुनर सिखाए जा रहे हैं। 9 फरवरी को समापन समारोह के अवसर पर एक निशुल्क मेडिकल कैंप भी लगाया जाएगा, जिससे महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण परामर्श मिल सकेगा। यह आयोजन महिलाओं के आत्मिक, मानसिक और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। ब्रह्माकुमारीज़ का यह प्रयास न केवल महिलाओं को नए अवसर प्रदान कर रहा है, बल्कि उन्हें आत्मविश्वास के साथ जीवन में आगे बढ़ने की नई राह भी दिखा रहा है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *