CG News: डीएड अभ्यर्थियों ने पीएम, राष्ट्रपति को लिखा पत्र, जल्द नियुक्ति की मांग

CG News: डीएड अभ्यर्थियों ने पीएम, राष्ट्रपति को लिखा पत्र, जल्द नियुक्ति की मांग

CG News: छत्तीसगढ़ राज्य की सहायक शिक्षक भर्ती 2023 से संबंधित डीएड अभ्यर्थी पिछले 44 दिन से आमरण अनशन पर बैठे हैं। गुरुवार को सभी अभ्यर्थियों ने जल्द नियुक्ति को लेकर प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, राज्यपाल और केंद्रीय शिक्षा मंत्री को पत्र लिखा और पत्र मेल और पोस्ट कर अपनी पीड़ा जताई।

डीएड अभ्यर्थियों का कहना है 2621 बीएड वाले को बर्खास्त करने के बाद भी उनके स्थान पर डीएड अभ्यर्थियों को अभी तक नियुक्त नहीं किया गया, जबकि सर्वोच्च न्यायालय की अवहेलना कर 2621 बीएड बर्खास्त वालों को विज्ञान प्रयोगशाला में समायोजन कर दिया गया।

अभी तक डीएड अभ्यर्थी की भर्ती प्रक्रिया में लगभग 2300 पद रिक्त हैं, जिन पर नियुक्ति के संबंध में उच्च न्यायालय द्वारा आदेश पारित किए गए। इसके अतिरिक्त सर्वोच्च न्यायालय द्वारा भी आदेश पारित कर राज्य शासन को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। इसके बावजूद न्यायालयीन आदेशों का पालन नहीं किया गया, जिससे हजारों डीएड योग्य अभ्यर्थी मानसिक, आर्थिक एवं सामाजिक संकट से गुजर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *