प्रैक्टिस के दौरान बेन स्टोक्स को लगी भयानक चोट, आंख सूजा, नाक और होठ भी घवाहिल

प्रैक्टिस के दौरान बेन स्टोक्स को लगी भयानक चोट, आंख सूजा, नाक और होठ भी घवाहिल

Ben Stokes Injury: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 7 फरवरी से हो रही है, जिसमें 20 टीमें हिस्सा लेंगी। इससे पहले एक चौंकाने वाली स्टोरी ने क्रिकेट जगत में सनसनी मचा दी है। इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर शेयर की, जिसमें उनका चेहरा बुरी तरह जख्मी नजर आ रहा है।

बुरी तरह चोटिल हुए स्टोक्स

आपको बता दें कि बेन स्टोक्स टी20 क्रिकेट टीम का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन इसके बावजूद उनकी यह तस्वीर चर्चा का विषय बन गई है। शेयर की गई फोटो में उनकी एक आंख सूजी हुई है, आंख के नीचे काला पड़ गया है और गाल पर गंभीर चोट के निशान दिख रहे हैं। चोट से निकल रहे खून को रोकने के लिए पट्टी भी लगी हुई नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि यह हादसा तब हुआ जब वह डरहम के इंडोर ट्रेनिंग फैसिलिटी में अभ्यास कर रहे थे। इस दौरान स्टोक्स गेंद को ठीक से देख नहीं पाए और गेंद सीधे उनके दाएं गाल पर जा लगी।

गौरतलब है कि इससे पहले भी बेन स्टोक्स ग्रोइन इंजरी से जूझ रहे थे, जिसके चलते वह कुछ समय से पब्लिक गतिविधियों से दूर थे। हालांकि टी20 वर्ल्ड कप के लिहाज से यह कोई चिंता की बात नहीं है, क्योंकि स्टोक्स इस टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लेने वाले हैं। इसके अलावा वह टी20 वर्ल्ड कप के बाद शुरू होने वाले आईपीएल में भी खेलते नजर नहीं आएंगे।

हालांकि उम्मीद जताई जा रही है कि जून में जब न्यूजीलैंड की टीम टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड दौरे पर आएगी, तब तक बेन स्टोक्स पूरी तरह फिट होकर मैदान पर वापसी कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *