बेतिया से गायब हुई लड़कियां घर लौटीं:बोलीं- काम की तलाश में गई थीं, सिलाई और खेत में जाने के बहाने से गायब हुई थी सभी

बेतिया से गायब हुई लड़कियां घर लौटीं:बोलीं- काम की तलाश में गई थीं, सिलाई और खेत में जाने के बहाने से गायब हुई थी सभी

बेतिया जिले के कुमारबाग थाना क्षेत्र से लापता हुईं पांच नाबालिग लड़कियों को पुलिस ने दिल्ली से सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने उन्हें बेतिया लाकर न्यायालय में बयान दर्ज कराने के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया। ये पांचों लड़कियां कुमारबाग के लखौरा गांव की निवासी हैं। इनके अचानक गायब होने से इलाके में चिंता का माहौल था। जानकारी के अनुसार, घर से निकलते समय लड़कियों ने सिलाई सीखने या खेत जाने का बहाना बनाया था। इसके बाद सभी लड़कियां बेतिया रेलवे स्टेशन पहुंचीं और वहां से ट्रेन पकड़कर दिल्ली चली गईं। हालांकि दिल्ली पहुंचते ही लड़कियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ में लड़कियों ने बताया कि वह काम की तलाश में दिल्ली निकली थी। कोर्ट में लड़कियों के बयान दर्ज कराए गए
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। परिजनों के सहयोग से सुराग जुटाए गए और मोबाइल लोकेशन, कॉल डिटेल तथा अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम ने दिल्ली से सभी लड़कियों को ढूंढ निकाला। बरामदगी के बाद उन्हें बेतिया लाया गया, जहां न्यायालय में उनके बयान दर्ज किए गए। फिलहाल, पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है। बेतिया जिले के कुमारबाग थाना क्षेत्र से लापता हुईं पांच नाबालिग लड़कियों को पुलिस ने दिल्ली से सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने उन्हें बेतिया लाकर न्यायालय में बयान दर्ज कराने के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया। ये पांचों लड़कियां कुमारबाग के लखौरा गांव की निवासी हैं। इनके अचानक गायब होने से इलाके में चिंता का माहौल था। जानकारी के अनुसार, घर से निकलते समय लड़कियों ने सिलाई सीखने या खेत जाने का बहाना बनाया था। इसके बाद सभी लड़कियां बेतिया रेलवे स्टेशन पहुंचीं और वहां से ट्रेन पकड़कर दिल्ली चली गईं। हालांकि दिल्ली पहुंचते ही लड़कियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ में लड़कियों ने बताया कि वह काम की तलाश में दिल्ली निकली थी। कोर्ट में लड़कियों के बयान दर्ज कराए गए
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। परिजनों के सहयोग से सुराग जुटाए गए और मोबाइल लोकेशन, कॉल डिटेल तथा अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम ने दिल्ली से सभी लड़कियों को ढूंढ निकाला। बरामदगी के बाद उन्हें बेतिया लाया गया, जहां न्यायालय में उनके बयान दर्ज किए गए। फिलहाल, पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *