अहमदाबाद मनपा के ड्राफ्ट बजट में स्लॉटर हाउस प्रस्ताव पर विवाद गहराया

अहमदाबाद मनपा के ड्राफ्ट बजट में स्लॉटर हाउस प्रस्ताव पर विवाद गहराया

Ahmedabad news: महानगरपालिका (मनपा) के वर्ष 2026-27 के ड्राफ्ट बजट में किए गए नए स्लॉटर हाउस बनाने के प्रस्ताव पर विवाद गहरा गया है।

इसका विपक्ष नहीं बल्कि सत्ता पक्ष के भी कुछ नेताओं ने विरोध किया। इसके बाद मनपा आयुक्त बंछानिधि पाणि ने इस प्रस्ताव को वापस लेने की बात कही है। माना जा रहा है कि यह बजट स्टेंडिंग कमेटी में मंजूर होगा तो इस प्रस्ताव को रद्द कर दिया जाएगा।ड्राफ्ट बजट में पुराने स्लॉटर हाउस को बंद कर बेहरामपुरा क्षेत्र नया अत्याधुनिक स्लॉटर हाउस बनाने का प्रस्ताव रखा गया था। इसके लिए लगभग 32 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया था।

प्रस्ताव में 15,882 वर्गमीटर भूमि पर पशु रखने की व्यवस्था, एंटीमॉर्टम रूम, चिलिंग सुविधा, एसी वाहन और ब्लड ट्रीटमेंट के लिए रेंडरिंग प्लांट तथा अपशिष्ट उपचार संयंत्र (इटीपी) जैसी आधुनिक सुविधाएं शामिल की गईं। बताया गया है कि बुधवार को मनपा आयुक्त के बजट पेश किया था उसके बाद शाम को पूर्व महापौर और विधायक अमित शाह ने इसका विरोध किया था। अन्य कुछ नेताओं ने भी इस प्रस्ताव का विरोध किया था।

विधायक शाह ने यह भी कहा था कि महापौर रहते हुए उनके कार्यकाल में भी स्लॉटर हाउस को पीपलज ज गांव में स्थानांतरित करने का प्रस्ताव आया था, जिसे अस्वीकार कर दिया गया था। सूत्रों के अनुसार स्लॉटर प्रस्ताव का महापौर प्रतिभा जैन ने भी विरोध जताया था। सूत्रों के अनुसार स्टैंडिंग कमेटी इस प्रस्ताव पर मुहर नहीं लगेगी। विवाद गहराने के चलते मनपा आयुक्त ने इस प्रस्ताव को वापस लेने की बात कही है।

उधर आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ.करण बारोट ने कहा कि हिंदुत्व की बात करने वाली भाजपा अब कत्लखाने बनाने जा र ही है। जिस नेता या अधिकारी ने यह प्रस्ताव रखा है, उस पर कार्रवाई की जानी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *