शराब ठेके में गल्ले से नाेट की गड्‌डी उठाकर पार,VIDEO:जैसे ही सेल्समेन पिछे मुड़ा चोर ने हाथ साफ कर लिया,बाकी स्टाफ खाना खा रहा था

अलवर शहर के कोतवाली थाना इलाके में गुरुवार दोपहर दिनदहाड़े चोरी की वारदात सामने आई है। बिजली घर चौराहे के पास स्थित शराब के ठेके से एक युवक गल्ले में रखे 28 हजार रुपये चोरी कर फरार हो गया। चोरी की पूरी घटना शराब ठेके में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे की बताई जा रही है। शराब ठेके पर मौजूद स्टाफ उस समय खाना खा रहा था। इसी दौरान एक युवक शराब लेने के बहाने ठेके पर पहुंचा। जैसे ही सेल्समेन शराब निकालने के लिए पीछे मुड़ा, युवक ने मौका देखकर गल्ले में हाथ डालकर नकदी निकाल ली और वहां से फरार हो गया। शराब ठेके के सेल्समेन जवाहर सिंह ने बताया कि आरोपी युवक की उम्र करीब 18 से 20 साल के बीच है। गल्ले में रखे करीब 28 हजार रुपये एक जगह रबर से बांधकर रखे हुए थे और उस समय गल्ला भी खुला हुआ था। युवक ने बेहद शातिर तरीके से नकदी उठाई और मौके से निकल गया। जवाहर सिंह ने बताया कि जब चोरी का पता चला तो उन्होंने आरोपी का पीछा भी किया, लेकिन बाहर पहले से बाइक लेकर खड़ा उसका दूसरा साथी मौजूद था, जिसकी मदद से दोनों फरार हो गए। इसके बाद ठेके के कर्मचारियों ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है और उनकी तलाश की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *