भागलपुर के सजोर थाना क्षेत्र के जगरनाथपुर गांव में 20 दिसंबर की रात बुजुर्ग महिला किरण देवी की हत्या कर दी गई थी। घटना के एक महीने से अधिक समय बाद भी आरोपी अरेस्ट नहीं हुआ हैं। मृतका की बेटी प्रियंका कुमारी न्याय और अपने परिवार की सुरक्षा की गुहार लगा रही है। किरण देवी की गला दबाकर सोते समय हत्या की गई थी। सुबह जब परिजनों ने उन्हें बिस्तर पर मृत पाया तो गांव में हड़कंप मच गया। मृतका के बेटे सुमन कुमार सिंह ने सजोर थाना में बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने जांच में आरोपियों की पहचान का दावा किया है, लेकिन अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। परिवार को फंसाने के लिए दी थी धमकी मृतका की बेटी प्रियंका कुमारी ने बताया कि उसके भाई सुमन की पत्नी अमृता के गांव के युवक कुंदन कुमार से अवैध संबंध था। उनकी मां किरण देवी इस संबंध का विरोध करती थीं। प्रियंका के अनुसार, अमृता ने परिवार को फंसाने के लिए आत्महत्या की धमकी भी दी थी। किरण देवी ने इस संबंध में पहले ही थाने में सनहा दर्ज कराया था। प्रियंका ने आरोप लगाया कि आरोपी कुंदन ने उसके भाई सुमन को जान से मारने की धमकी दी थी। उस समय सुमन हैदराबाद में काम कर रहा था। परिजनों का आरोप है कि सुमन को न पा सकने के बाद आरोपियों ने उसकी मां किरण देवी की हत्या कर दी।
परिजनों का कहना है कि हत्या के बाद से वे दहशत में जी रहे हैं। प्रियंका ने बताया कि उन्हें हर दिन डर लगता है। वे पुलिस से न्याय के साथ-साथ अपनी जान की सुरक्षा भी मांग रहे हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। डीएसपी बोले- जल्द अरेस्ट होंगे आरोपी मामले को लेकर विधि-व्यवस्था डीएसपी नवनीत कुमार का कहना है कि पुलिस जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा भागलपुर के सजोर थाना क्षेत्र के जगरनाथपुर गांव में 20 दिसंबर की रात बुजुर्ग महिला किरण देवी की हत्या कर दी गई थी। घटना के एक महीने से अधिक समय बाद भी आरोपी अरेस्ट नहीं हुआ हैं। मृतका की बेटी प्रियंका कुमारी न्याय और अपने परिवार की सुरक्षा की गुहार लगा रही है। किरण देवी की गला दबाकर सोते समय हत्या की गई थी। सुबह जब परिजनों ने उन्हें बिस्तर पर मृत पाया तो गांव में हड़कंप मच गया। मृतका के बेटे सुमन कुमार सिंह ने सजोर थाना में बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने जांच में आरोपियों की पहचान का दावा किया है, लेकिन अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। परिवार को फंसाने के लिए दी थी धमकी मृतका की बेटी प्रियंका कुमारी ने बताया कि उसके भाई सुमन की पत्नी अमृता के गांव के युवक कुंदन कुमार से अवैध संबंध था। उनकी मां किरण देवी इस संबंध का विरोध करती थीं। प्रियंका के अनुसार, अमृता ने परिवार को फंसाने के लिए आत्महत्या की धमकी भी दी थी। किरण देवी ने इस संबंध में पहले ही थाने में सनहा दर्ज कराया था। प्रियंका ने आरोप लगाया कि आरोपी कुंदन ने उसके भाई सुमन को जान से मारने की धमकी दी थी। उस समय सुमन हैदराबाद में काम कर रहा था। परिजनों का आरोप है कि सुमन को न पा सकने के बाद आरोपियों ने उसकी मां किरण देवी की हत्या कर दी।
परिजनों का कहना है कि हत्या के बाद से वे दहशत में जी रहे हैं। प्रियंका ने बताया कि उन्हें हर दिन डर लगता है। वे पुलिस से न्याय के साथ-साथ अपनी जान की सुरक्षा भी मांग रहे हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। डीएसपी बोले- जल्द अरेस्ट होंगे आरोपी मामले को लेकर विधि-व्यवस्था डीएसपी नवनीत कुमार का कहना है कि पुलिस जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा


