भागलपुर में प्राइवेट कंपाउंडर को गोली मारी:चार बदमाशों ने घेरकर किया हमला, पुरानी रंजिश में वारदात को अंजाम देने की आशंका

भागलपुर में प्राइवेट कंपाउंडर को गोली मारी:चार बदमाशों ने घेरकर किया हमला, पुरानी रंजिश में वारदात को अंजाम देने की आशंका

भागलपुर के शिवनारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खजुरिया गांव के पास फॉरलेन सड़क पर गुरुवार शाम करीब 4:30 बजे बदमाशों ने एक प्राइवेट कंपाउंडर को गोली मार दी। चार की संख्या में आए हमलावरों ने बाइक सवार कंपाउंडर को घेरकर पीठ में गोली मारी और मौके से फरार हो गए। घायल कंपाउंडर की पहचान नंदलालपुर चांदनी चौक निवासी 35 साल के पिंटू कुमार दास के रूप में हुई है। गोली लगने के बाद पिंटू सड़क पर करीब आधे घंटे तक तड़पता रहा। उसने किसी तरह अपने मोबाइल से बड़े भाई को सूचना दी। परिजनों की मदद से उसे पहले कहलगांव अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया। कहलगांव में प्राथमिक उपचार के बाद, पिंटू की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल, मायागंज अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है और उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। पुराने झगड़े के कारण गोली मारने की आशंका घायल पिंटू कुमार दास ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि जैसे ही वह फॉरलेन पर पहुंचा, पहले से घात लगाए चार अपराधियों ने उसे घेर लिया और पीछे से गोली मार दी। पिंटू ने दो बदमाशों की पहचान सुनील कुमार चौधरी और जयकांत शर्मा के रूप में की है। उसने आशंका जताई है कि इस वारदात को पुरानी रंजिश के चलते अंजाम दिया गया है। सूचना मिलते ही शिवनारायणपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आपसी रंजिश से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पीड़ित के बयान के आधार पर नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा कर लिया जाएगा। भागलपुर के शिवनारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खजुरिया गांव के पास फॉरलेन सड़क पर गुरुवार शाम करीब 4:30 बजे बदमाशों ने एक प्राइवेट कंपाउंडर को गोली मार दी। चार की संख्या में आए हमलावरों ने बाइक सवार कंपाउंडर को घेरकर पीठ में गोली मारी और मौके से फरार हो गए। घायल कंपाउंडर की पहचान नंदलालपुर चांदनी चौक निवासी 35 साल के पिंटू कुमार दास के रूप में हुई है। गोली लगने के बाद पिंटू सड़क पर करीब आधे घंटे तक तड़पता रहा। उसने किसी तरह अपने मोबाइल से बड़े भाई को सूचना दी। परिजनों की मदद से उसे पहले कहलगांव अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया। कहलगांव में प्राथमिक उपचार के बाद, पिंटू की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल, मायागंज अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है और उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। पुराने झगड़े के कारण गोली मारने की आशंका घायल पिंटू कुमार दास ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि जैसे ही वह फॉरलेन पर पहुंचा, पहले से घात लगाए चार अपराधियों ने उसे घेर लिया और पीछे से गोली मार दी। पिंटू ने दो बदमाशों की पहचान सुनील कुमार चौधरी और जयकांत शर्मा के रूप में की है। उसने आशंका जताई है कि इस वारदात को पुरानी रंजिश के चलते अंजाम दिया गया है। सूचना मिलते ही शिवनारायणपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आपसी रंजिश से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पीड़ित के बयान के आधार पर नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *